फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Cancellation Rules: रेल टिकट कैंसिल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो कटेगा ज्यादा चार्ज, यहां जानें नियम

Thu, 10 Feb 2022 10:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 10 Feb 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
indian railways train ticket rules utility news in hindi
ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कितना चार्ज लगता है - फोटो : istock

हमारे देश में रोजाना ट्रेन से काफी संख्या में लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का नेटवर्क पूरे भारत में फैला है, और लगभग हर जगह के लिए काफी रेल प्रतिदिन चलती हैं। लोग भी ट्रेन में सफर करना चाहते हैं, क्योंकि रेल में कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। इसमें शौचालय की सुविधा, खानपान की व्यवस्था, बेहतर सीटें और सोने की भी व्यवस्था रहती है। लेकिन जब लोग दिल्ली से झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार या उत्तर प्रदेश जैसी जगहों के लिए टिकट बुक कराते हैं, तो त्योहारों के मौके पर कंफर्म टिकट नहीं मिल पाती है। वहीं, अगर टिकट मिल जाती है, तो कई बार लोग किन्हीं कारणों की वजह से अपनी टिकट को कैंसिल कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे के इसको लेकर कुछ नियम है? दरअसल, आपको रेलवे के इन नियमों को जानना जरूरी है। नहीं तो आपको ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं... 

indian railways train ticket rules utility news in hindi
ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कितना चार्ज लगता है - फोटो : istock

वेटिंग या आरएसी का इतना है कैंसिलेशन चार्ज

  • भारतीय रेलवे के हर चीज को लेकर अपने अलग-अलग नियम हैं, जिन्हें पहले ये तय किया गया है। हालांकि, समय-समय पर इनमें बदलाव होता रहता है। अब जैसे अगर आप की वेटिंग या आरएसी की स्लीपर क्लास की टिकट है, तो आप ट्रेन के स्टेशन से छूटने से 30 मिनट पहले तक इसे कैंसिल करा सकते हैं। रेलवे इस पर 60 रूपये बतौर कैंसिलेशन चार्ज के रूप में काटता है।
indian railways train ticket rules utility news in hindi
ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कितना चार्ज लगता है - फोटो : istock

कंफर्म टिकट पर इतना लगता है चार्ज

  • वहीं, अगर आपकी टिकट कंफर्म है, तो आप इसे ट्रेन के छूटने के समय से 48 घंटे पहले तक कैंसिल करा सकते हैं। इसमें एसी फर्स्ट क्लास की टिकट पर 240 रुपये, एसी टू टियर पर 200 रुपये, स्लीपर क्लास पर 120 रुपये, टू सिटर पर 60 रुपये, एसी थ्री टियर और एसी चेयर कार की टिकट पर 180 रुपये चार्ज लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian railways train ticket rules utility news in hindi
ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कितना चार्ज लगता है - फोटो : istock

तत्काल टिकट पर कितना कैंसिलेशन चार्ज?

  • अगर आप तत्काल टिकट कैंसिल कराने की सोच रहे हैं, तो इसको लेकर भी रेलवे का अपना नियम है। इसके मुताबिक इस टिकट के कैंसिलेशन पर आपको कुछ भी रिफंड राशि नहीं मिलती है।
विज्ञापन
indian railways train ticket rules utility news in hindi
ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर कितना चार्ज लगता है - फोटो : istock
ये भी जानना जरूरी
  • अगर बाढ़ जैसी स्थिति में ट्रेन कैंसिल होती है, तो टिकट का पूरा रिफंड होता है। इसके लिए आपको यात्रा के तीन दिन के अंदर अपनी ट्रेन टिकट कैंसिल करवानी होती है। वहीं, ट्रेन की टिकट कैंसिल कराने को लेकर रेलवे के और भी कुछ नियम हैं। अगर आप 12 घंटे से पहले अपनी कंफर्म टिकट को कैंसिल कराते हैं, तो टिकट के मूल्य का 25 फीसदी चार्ज काटा जाता है। लेकिन रेल के स्टेशन छोड़ने से 12 से 4 घंटे पहले अगर आप टिकट कैंसिल कराते हैं, तो ये चार्ज टिकट के मूल्य का 50 फीसदी हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed