ChatGPT In Hindi: इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में चैटजीपीटी को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। ओपनएआई कंपनी द्वारा तैयार किए गए इस चैटबॉट से आप जो भी सवाल करते हैं। उसका यह लगभग सटीक उत्तर देता है। इससे आप किसी गहरे दार्शनिक सवाल से लेकर अपनी किसी समस्या के समाधान के बारे में पूछ सकते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इसके लॉन्च होने के महज कुछ दिनों के भीतर ही लाखों लोग इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने लगे हैं। यह चैटबॉट टूल टेक्स्ट एडिटिंग, गणित की समस्याओं को सुलझाने के साथ-साथ कई दूसरे काम भी कर सकता है। ऐसे में कई विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि आने वाले समय में चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट टूल के आने से दुनिया भर में करोड़ों नौकरियां जा सकती हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
ChatGPT: क्या है चैटजीपीटी? क्या सच में यह टूल छीन लेगा लोगों की नौकरियां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 29 Jan 2023 03:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन