ChatGPT In Hindi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में जिस तेजी से विकास हो रहा है। उससे आने वाले वक्त में हमारी जिंदगी व्यापक तौर पर प्रभावित होने वाली है। इसी सिलसिले में इन दिनों ओपन एआई कंपनी द्वारा तैयार किया गया चैटबॉट टूल चैटजीपीटी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। चैटजीपीटी एक खास प्रकार का चैटबॉट है, जिसे आप कुछ भी सवाल कर सकते हैं। यह चैटबॉट टूल आपके सवालों का उत्तर लगभग सटीक ढंग से देता है। हालांकि, इसके द्वारा दिए गए उत्तरों में कई बार संदर्भों की कमी होती। आप इस चैटबॉट से अपनी किसी भी समस्या से लेकर गहरे दार्शनिक सवाल कर सकते हैं। उन सवालों का उत्तर यह चैटबॉट पारंगत अंदाज में देता है। हालांकि, चैटजीपीटी क्या क्या कर सकता है? इस बारे में खूब चर्चा हो रही है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि चैटजीपीटी किन चीजों को नहीं कर सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
ChatGPT: बड़े-बड़े सवालों का उत्तर दे रहा है चैट जीपीटी, लेकिन क्या नहीं कर सकता यह चैट बॉट, जानें यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन