फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Tips: कार दे रही है कम माइलेज, तो करें ये काम, बढ़ जाएगी एवरेज

Thu, 06 Feb 2025 02:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 06 Feb 2025 02:15 PM IST
सार

अगर आपकी कार अच्छा माइलेज नहीं दे रही है, तो हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप कार के माइलेज को बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन
Car Care Tips How to Improve Mileage in Car Ka Mileage Kaise Badhaye
Car Tips - फोटो : FREEPIK

Car Tips: हम में से कई लोग आवाजाही के लिए कार का उपयोग करते हैं। सफर करने के लिए कार काफी सुविधाजनक साधन है। यह न केवल हमारे सफर को आरामदायक बनाती है बल्कि इससे समय की भी काफी बचत होती है। आधुनिक युग में कई ऐसी कारें बाजार में आ रही हैं, जिनमें आपको बेहद शानदार सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।



कार खरीदते समय लोग माइलेज फैक्टर पर जरूर गौर करते हैं। माइलेज से तात्पर्य है कि एक कार एक लीटर पेट्रोल या डीजल में कितने किलोमीटर का सफर तय करती है। अच्छी माइलेज वाली कार कम ईंधन में ज्यादा दूरी का सफर तय करती है। वहीं अक्सर कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी कार अच्छा माइलेज नहीं देती है। इसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ता है। अगर आपकी कार अच्छा माइलेज नहीं दे रही है, तो हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप कार के माइलेज को बढ़ा सकते हैं। 

Car Care Tips How to Improve Mileage in Car Ka Mileage Kaise Badhaye
Car Tips - फोटो : FREEPIK

सर्विसिंग समय पर करवाएं 

अगर आप अपनी कार से अच्छा माइलेज प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसकी सर्विसिंग ठीक समय पर करवाते रहनी चाहिए। इससे कार की परफॉर्मेंस अच्छी हो जाती है। अगर आप लंबे समय तक कार की सर्विसिंग नहीं कराते हैं,  तो माइलेज कम हो सकती है। इसके अलावा लंबे समय तक सर्विसिंग न कराने से कार के दूसरे पार्ट्स भी अच्छे से काम नहीं करा पाते हैं। 

Car Care Tips How to Improve Mileage in Car Ka Mileage Kaise Badhaye
Car Tips - फोटो : FREEPIK

सही ड्राइविंग करें

आपको कार सही तकनीक से ड्राइव करनी चाहिए। अचानक ब्रेक या तेज एक्सीलेरेशन से बचना चाहिए। ऐसा करने से कार में ईंधन की काफी खपत होती है। इसके अलावा सही गियर पर कार को ड्राइव करना चाहिए। 

Milk Adulteration Test: आप जो दूध खरीद रहे हैं वह मिलावटी तो नहीं? इन आसान तरीकों से करें पता

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Care Tips How to Improve Mileage in Car Ka Mileage Kaise Badhaye
Car Tips - फोटो : AdobeStock

टायर में एयर प्रेशर ठीक रखें 

कार के टायरों में जब हवा कम होती है उस समय कार को काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है इससे ईंधन की काफी खपत होती है। इस कारण आपको एक नियमित समय अंतराल पर कार के टायरों में हवा की जांच करवाते रहनी चाहिए। 

विज्ञापन
Car Care Tips How to Improve Mileage in Car Ka Mileage Kaise Badhaye
Car Tips - फोटो : AdobeStock

गैर जरूरी सामान न रखें

कार में गैर जरूरी सामान को रखने से उसका वजन काफी बढ़ जाता है। इस कारण इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसका सीधा असर कार के माइलेज पर पड़ता है। इस कारण आपको कार में से गैर जरूरी सामान को निकाल देना चाहिए। 

PM Kisan Yojana: इस दिन खाते में आएगी 19वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed