फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस दिन खाते में आएगी 19वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

Thu, 06 Feb 2025 01:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 06 Feb 2025 01:09 PM IST
सार

18वीं किस्त का लाभ मिले 4 महीने बीत चुके हैं। इस कारण अब किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है। 

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Who will Not Get The Benefit Of 19th Installment Check All Details Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik

देश में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी सिलसिले में भारत सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। इस योजना के जरिए भारत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी आय में बढ़ोतरी करना चाहती है। इस योजना की अब तक कुल 18 किस्तों को जारी किया जा चुका है। 18वीं किस्त का लाभ मिले 4 महीने बीत चुके हैं। इस कारण अब किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है। 

PM Kisan Yojana Who will Not Get The Benefit Of 19th Installment Check All Details Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी, 2025 को जारी करेगी। कृषि मंत्री की इस घोषणा के बाद देश में कई किसान काफी खुश हैं। 

PM Kisan Yojana Who will Not Get The Benefit Of 19th Installment Check All Details Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik

वहीं कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में इस बार 19वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। वे किसान जिन्होंने अब तक इस स्कीम में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है, उनको अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Who will Not Get The Benefit Of 19th Installment Check All Details Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

वहीं जिन किसानों ने अपने बैंक अकाउंट में डीबीटी ऑन नहीं कराया है उनको भी अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। किसान जिनका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है, उनकी भी अगली किस्त अटक सकती है। 

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Who will Not Get The Benefit Of 19th Installment Check All Details Here
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock

इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय नाम, डेट ऑफ बर्थ, लिंग आदि किसी प्रकार की गलत डिटेल्स को दर्ज किया था, उनकी भी अगली किस्त अटक सकती है। ऐसे में लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये जरूरी कार्य करा लेने चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed