फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सोलर पैनल से सीधे एसी, फ्रिज और मोटर चलाई जा सकती है? यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Thu, 03 Sep 2026 08:08 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 03 Sep 2026 08:08 PM IST
सार

कई बार लोगों को ये भ्रम रहता है कि सोलर पैनल से सीधे करेंट जेनेरेट होने लगता है, मगर ऐसा नहीं है। सोलर पैनल से जेनेरेट हुए करंट का इन्वर्टर के माध्यम से इस्तेमाल किया जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Can You Run AC, Fridge, and Water Motor Directly on Solar Panels? Know Rules and Equipment
सोलर पैनल से एसी - फोटो : AI

Direct Solar Power Fridge: गर्मियों के मौसम में बिजली का बिल आते ही अक्सर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। यही वजह है कि आज हर कोई अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने की सोच रहा है। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो पर्यावरण के प्रति जागरुक हैं इसलिए सोरल पैनल लगवाते हैं। बहुत से लोगों के मन में इसको लेकर एक भ्रम रहता है कि क्या सूरज की रोशनी से सीधे एसी, फ्रिज या पानी की मोटर चलाई जा सकती है? 



सीधे शब्दों में कहें तो सूरज से मिलने वाली बिजली और घर के भारी उपकरणों की जरूरत में थोड़ा फर्क होता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह तकनीक कैसे काम करती है और इसके लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है।

Can You Run AC, Fridge, and Water Motor Directly on Solar Panels? Know Rules and Equipment
पैनल और घर की बिजली में क्या फर्क है? - फोटो : Adobe Stock

पैनल और घर की बिजली में क्या फर्क है?

  • सोलर पैनल जो बिजली बनाते हैं और जो बिजली आपके एसी, फ्रिज या मोटर को चाहिए, दोनों का तरीका अलग होता है।
  • सोलर पैनल की बिजली को घर के सामान के इस्तेमाल लायक बनाने के लिए बीच में 'इन्वर्टर' लगाना ही पड़ता है।
  • और सरल करके समझें तो सोलर पैनल डायरेक्ट करेंट बनाती है और एसी, फ्रिज को चलाने के लिए अल्टरनेटिव करंट की जरूरत होती है।
Can You Run AC, Fridge, and Water Motor Directly on Solar Panels? Know Rules and Equipment
क्या सीधे एसी या फ्रिज चलाना संभव है? - फोटो : Adobe Stock

क्या सीधे एसी या फ्रिज चलाना संभव है?

  • बाजार में मिलने वाले सामान्य एसी और फ्रिज को सीधे सोलर पैनल के तार से नहीं जोड़ सकते।
  • बाजार में विशेष 'सोलर डीसी एसी' और 'सोलर फ्रिज' आते हैं, जो सीधे पैनल से चल सकते हैं।
  • ये विशेष उपकरण थोड़े महंगे होते हैं और इनमें दिन में धूप रहने तक ही ठंडक मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Run AC, Fridge, and Water Motor Directly on Solar Panels? Know Rules and Equipment
पानी की मोटर सीधे कैसे चलती है? - फोटो : संवाद

पानी की मोटर सीधे कैसे चलती है?

  • खेत या घर की पानी की मोटर को सीधे सोलर से चलाना सबसे ज्यादा आसान और लोकप्रिय है।
  • इसके लिए मोटर के साथ एक छोटी सी 'VFD ड्राइव' मशीन लगानी पड़ती है।
  • यह मशीन पैनल की डीसी बिजली को संभालकर मोटर को बिना किसी रुकावट के चला देती है।
विज्ञापन
Can You Run AC, Fridge, and Water Motor Directly on Solar Panels? Know Rules and Equipment
घर के सामान्य उपकरणों के लिए सही तरीका क्या है? - फोटो : social media
घर के सामान्य उपकरणों के लिए सही तरीका क्या है?
  • घर के आम एसी, फ्रिज और मोटर चलाने के लिए सोलर पैनल के साथ सोलर इन्वर्टर लगाना सबसे सुरक्षित है।
  • आमतौरपर 1 टन के इन्वर्टर एसी को चलाने के लिए कम से कम 1.5 से 2 किलोवाट के सोलर पैनल चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed