फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार डोर एक्सीडेंट नियम: कार का दरवाजा खोलते ही हो गया हादसा? जानिए किसकी होगी गलती और क्या हैं नियम

Fri, 04 Sep 2026 08:29 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 04 Sep 2026 08:29 PM IST
सार

Delhi High Court Car Door Order: कई बार ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिसमें सड़क पर अचानक कार का दरवाजा खोलने की वजह से दुर्घटना हो जाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि ऐसी स्थिति में किसकी गलती मानी जाती है।

विज्ञापन
Car Door Opening Accident Rules: Who is Legally at Fault for Opening Door Without Looking
कार का दरवाजा खोलना हादसा - फोटो : AI

Car Door Opening Accident Rules: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोग बीच सड़क में कार रोककर बड़े लापरवाही से दरवाजा खोलते हैं जिसकी वजह से कई बार दुर्घटना भी हो जाती है। इसी से मिलते जुलते मामले कि सुनवाई पर पर दिल्ली हाईकोर्ट के एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है कि अगर कोई चालक या यात्री बिना पीछे का ट्रैफिक देखे लापरवाही से गाड़ी का दरवाजा खोलता है और उससे कोई बाइक या अन्य वाहन टकरा जाता है, तो इस दुर्घटना की पूरी कानूनी जिम्मेदारी दरवाजा खोलने वाले व्यक्ति की ही होगी। 



ऐसे हादसों को रोकने और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए कोर्ट और ट्रैफिक पुलिस ने सख्त नियम तय किए हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि ऐसे मामलों में क्या कानून काम करता है।

Car Door Opening Accident Rules: Who is Legally at Fault for Opening Door Without Looking
कार के दरवाजे से जुड़ा नियम? - फोटो : Adobe Stock

कार के दरवाजे से जुड़ा नियम?

  • कोर्ट के अनुसार बिना देखे दरवाजा खोलना सीधे तौर पर कार में बैठे लोगों की लापरवाही है।
  • चाहे गलती ड्राइवर की हो या पीछे बैठे यात्री की, कानूनी कार्रवाई दरवाजा खोलने वाले पर ही होगी।
  • इस तरह की लापरवाही को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत गंभीर ट्रैफिक उल्लंघन और अपराध माना जाता है।
Car Door Opening Accident Rules: Who is Legally at Fault for Opening Door Without Looking
हादसा होने पर क्या-क्या हो सकती है कानूनी कार्रवाई? - फोटो : अमर उजाला

हादसा होने पर क्या-क्या हो सकती है कानूनी कार्रवाई?

  • लापरवाही से गाड़ी चलाने और दूसरों की जान खतरे में डालने की धाराओं के तहत पुलिस केस दर्ज कर सकती है।
  • पीड़ित व्यक्ति के इलाज और उसकी बाइक के नुकसान का पूरा खर्च दोषी व्यक्ति को उठाना पड़ सकता है।
  • अगर दुर्घटना में किसी की जान चली जाती है, तो गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Door Opening Accident Rules: Who is Legally at Fault for Opening Door Without Looking
इंस्योरेंस क्लेम का क्या है नियम? - फोटो : Adobe Stock

इंस्योरेंस क्लेम का क्या है नियम?

  • दुर्घटना में घायल हुए दूसरे व्यक्ति को थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के तहत मुआवजा दिया जाता है।
  • अगर यह साबित हो जाए कि जानबूझकर या घोर लापरवाही से गेट खोला गया था, तो इंश्योरेंस क्लेम में अड़चन आ सकती है।
  • अपनी कार के दरवाजे में हुए नुकसान का क्लेम ऑन-डैमेज पॉलिसी से मिलता है।
विज्ञापन
Car Door Opening Accident Rules: Who is Legally at Fault for Opening Door Without Looking
ऐसे हादसों से बचने का सही और आसान तरीका - फोटो : Adobe Stock
ऐसे हादसों से बचने का सही और आसान तरीका
  • दरवाजा खोलने के लिए पास वाले हाथ के बजाय दूर वाले हाथ का इस्तेमाल करें ताकि आपका शरीर पीछे मुड़ सके।
  • गेट खोलने से पहले कार का साइड मिरर देखें और पीछे मुड़कर ध्यान से नजर डालें।
  • बच्चों या यात्रियों को हमेशा बाईं तरफ का दरवाजा इस्तेमाल करने की सलाह दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed