फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ATM में कार्ड फंस जाए तो तुरंत क्या करें? जानें पैसा और कार्ड दोनों सुरक्षित रखने का तरीका

Fri, 04 Sep 2026 07:27 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 04 Sep 2026 07:27 PM IST
सार

How to Block Stuck ATM Card: अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिसमें एटीएम कार्ड एटीएम मशीन में फंस जाता है। ऐसी स्थिति में किसी भी व्यक्ति का परेशान होना स्वाभाविक है, मगर ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और इस स्थिति में आप अपने खाते में रखे पैसे कुछ सावधानी बरतकर बचा सकते हैं।

विज्ञापन
What to Do If ATM Card Gets Stuck? Easy Steps to Keep Your Card and Money Safe
एटीएम कार्ड फंस जाना - फोटो : AI

ATM Card Stuck Solutions: ATM से पैसे निकालते समय अचानक कार्ड का मशीन में फंस जाना काफी घबराहट भरा हो सकता है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोग जल्दबाजी में कोई न कोई गलती कर बैठते हैं, जिससे उनके खाते के पैसों पर खतरा मंडराने लगता है।



देखा जाए तो एटीएम में कार्ड फंसने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे तकनीकी खराबी, सर्वर डाउन होना या कई बार गलत पिन दर्ज करना। अगर कभी आपके साथ भी ऐसा हो जाए, तो परेशान होने के बजाय कुछ जरूरी कदम तुरंत उठाने चाहिए। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि ऐसी स्थिति में पैसे और कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए क्या करना चाहिए।

What to Do If ATM Card Gets Stuck? Easy Steps to Keep Your Card and Money Safe
atm - फोटो : Adobe Stock

सबसे पहले क्या करें?

  • एटीएम कीपैड पर बने लाल रंग के 'कैंसिल' बटन को 2-3 बार दबाएं ताकि लेनदेन कैंसिल हो जाए।
  • यह सुनिश्चित करें कि आपकी स्क्रीन पर होम पेज या 'वेलकम' लिखा आ गया है और सेशन खत्म हो गया है।
What to Do If ATM Card Gets Stuck? Easy Steps to Keep Your Card and Money Safe
atm - फोटो : Adobe Stock

अनजान व्यक्ति से मदद न लें?

  • एटीएम के अंदर मौजूद किसी भी अजनबी व्यक्ति को अपना पिन कोड या गुप्त जानकारी न बताएं।
  • जब तक आपकी ट्रांजैक्शन कैंसिल न हो जाए, तब तक मशीन से दूर न हटें।
  • कई बार जालसाज एटीएम में डिवाइस लगाकर कार्ड फंसाते हैं, इसलिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to Do If ATM Card Gets Stuck? Easy Steps to Keep Your Card and Money Safe
तुरंत बैंक कस्टमर केयर पर कॉल करें? - फोटो : AI Generated

तुरंत बैंक कस्टमर केयर पर कॉल करें?

  • अपने बैंक के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके कार्ड तुरंत ब्लॉक या हॉटलिस्ट करवाएं।
  • अगर आप नेट बैंकिंग या बैंक एप चलाते हैं, तो उससे भी कार्ड को सेकंडों में ब्लॉक कर सकते हैं।
  • कस्टमर केयर को कार्ड फंसने की जगह, समय और एटीएम की जानकारी देकर शिकायत नोट करवाएं।
विज्ञापन
What to Do If ATM Card Gets Stuck? Easy Steps to Keep Your Card and Money Safe
शाखा या गार्ड को सूचित करें? - फोटो : Adobe Stock
बैंक के नजदीकी ब्रांच पर सूचित करें?
  • अगर एटीएम बैंक शाखा के पास है, तो तुरंत अंदर जाकर बैंक अधिकारियों को घटना की जानकारी दें।
  • अगर एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड मौजूद है, तो रजिस्टर में अपना नाम, समय और घटना दर्ज कराएं।
  • कार्ड ब्लॉक होने के बाद आप अपने बैंक से दूसरा नया एटीएम कार्ड आसानी से इश्यू करा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed