फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार अपडेट लिमिट: आधार में दूसरी बार भी गलत अपडेट हो गया है जन्मतिथि? जानें इसे सही कराने की प्रक्रिया

Fri, 04 Sep 2026 05:53 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 04 Sep 2026 05:53 PM IST
सार

How to Change Date of Birth in Aadhaar: कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों के आधार कार्ड पर जन्मतिथि एक बार सही करने के बाद भी गलत ही अपडेट हो जाता है। बता दें कि आधार कार्ड में पहली बार जन्मतिथि अपडेट होने के बाद दूसरी बार अपडेट करने की प्रक्रिया थोड़ी लंबी होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar Card DoB Update: How to Correct Date of Birth in Aadhaar Second Time? Know Exceptional Process
आधार जन्मतिथि सुधार - फोटो : AI

Aadhaar Dob Update Second Time: आधार कार्ड में नाम, पता या जन्मतिथि गलत होना एक आम बात है। अमूमन माना जाता है कि आधार में जन्मतिथि सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती है। हालांकि, अगर पहली बार सुधार के बाद भी आधार में गलत जन्मतिथि दर्ज हो गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। 



UIDAI के नियमों के तहत इसे दोबारा सही कराया जा सकता है। लेकिन दूसरी बार सुधार की प्रक्रिया को 'सामान्य अपडेट' न मानकर 'एक्सेप्शनल केस' (विशेष मामला) माना जाता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि दोबारा जन्मतिथि कैसे सही होगी।

Aadhaar Card DoB Update: How to Correct Date of Birth in Aadhaar Second Time? Know Exceptional Process
आधार में जन्मतिथि कितनी बार बदल सकती है? - फोटो : Adobe Stock

आधार में जन्मतिथि कितनी बार बदल सकती है?

  • UIDAI की गाइडलाइंस के अनुसार जन्मतिथि में केवल एक बार ही सामान्य तरीके से बदलाव की अनुमति होती है।
  • अगर दूसरी बार भी गलती रह जाती है, तो इसे विशेष अनुमति और अतिरिक्त जांच के बाद सुधारा जा सकता है।
  • बता दें कि इसकी अंतिम मंजूरी यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय से मिलती है।
  • ऐसे में ये समझना जरूरी है कि दूसरी बार के बाद आधार में जन्मतिथि अपडेट करने की कोई तय सीमा नहीं है।
Aadhaar Card DoB Update: How to Correct Date of Birth in Aadhaar Second Time? Know Exceptional Process
दुबारा DoB सुधारने के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

दुबारा DoB सुधारने के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

  • नगर निगम या रजिस्ट्रार द्वारा जारी क्यूआर कोड वाला असली जन्म प्रमाण पत्र सबसे जरूरी है।
  • जन्म प्रमाण पत्र में नाम और माता-पिता की जानकारी आधार कार्ड के विवरण से पूरी तरह मेल खानी चाहिए।
  • कुछ मामलों में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट का हलफनामा या गजट नोटिफिकेशन भी मांगा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card DoB Update: How to Correct Date of Birth in Aadhaar Second Time? Know Exceptional Process
दूसरी बार जन्मतिथि सही कराने की पूरी प्रक्रिया? - फोटो : Adobe Stock

दूसरी बार जन्मतिथि सही कराने की पूरी प्रक्रिया?

  • सबसे पहले अपने नजदीकी मुख्य आधार सेवा केंद्र पर जाएं।
  • जन्म प्रमाण पत्र जमा करके Dob अपडेट की रिक्वेस्ट दर्ज कराएं और अपडेशन स्लिप लें।
  • पहली रिक्वेस्ट रिजेक्ट होने पर उस स्लिप को लेकर क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना होता है।
विज्ञापन
Aadhaar Card DoB Update: How to Correct Date of Birth in Aadhaar Second Time? Know Exceptional Process
रीजनल ऑफिस से मंजूरी कैसे मिलती है? - फोटो : X
रीजनल ऑफिस से मंजूरी कैसे मिलती है?
  • UIDAI के नजदीकी क्षेत्रीय कार्यालय को एक प्रार्थना पत्र, एनरोलमेंट स्लिप और सही बर्थ सर्टिफिकेट भेजें।
  • यूआईडीएआई के अधिकारी आपके दस्तावेजों की बारीकी से जांच और सत्यापन करते हैं।
  • जांच में सही पाए जाने पर अधिकारी बैकएंड से आपकी जन्मतिथि को आधार में अपडेट कर देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed