फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: कम लागत में शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी लाखों में कमाई, सरकार का भी मिलेगा सहयोग

Wed, 23 Feb 2022 04:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 23 Feb 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas Beekeeping Honey Farming Madhumakhi Palan Earn Rs 5 Lakh Monthly
मधुमक्खी पालन का बिजनेस - फोटो : Istock

कोरोना महामारी से दुनिया भर में करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। महामारी के चलते कई लोगों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा। आज भले ही कोरोना महामारी का प्रभाव काफी कम हो चुका है, लेकिन इसका दंश आज भी कई लोग झेल रहे हैं। रोजगार चले जाने के बाद कई लोग अपने खुद के व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। अगर आप भी एक नए बिजनेस को शुरू करने वाले हैं, तो आज हम आपको एक खास बिजनेस के बारे में बताएंगे। ये बिजनेस मधुमक्खी पालन से जुड़ा हुआ है। इस व्यापार को शुरू करने पर आपको सरकार का भी सहयोग मिलेगा। ऐसे में आपके कई काम काफी आसान हो जाएंगे। मधुमक्खी पालन के व्यापार को शुरू करने में आपको लागत भी कम आएगी और मुनाफा भी शानदार होगा। देश विदेश में शहद की काफी मांग है। ऐसे में इस कारोबार को शुरू करके आप हर महीने लाखों रुपयों की कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

Business Ideas Beekeeping Honey Farming Madhumakhi Palan Earn Rs 5 Lakh Monthly
मधुमक्खी पालन का बिजनेस - फोटो : Istock

शहद का इस्तेमाल दवाइयों से लेकर खाने के कई प्रोडक्ट्स में होता है। इस व्यापार को शुरू करने में काफी फायदा है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते कई किसान खेती छोड़कर मधुमक्खी पालन का काम कर रहे हैं।

Business Ideas Beekeeping Honey Farming Madhumakhi Palan Earn Rs 5 Lakh Monthly
मधुमक्खी पालन का बिजनेस - फोटो : Istock

मधुमक्खी पालन को शुरू करने पर आपको सरकार का भी सहयोग मिलता है। इसमें आपको मधुमक्खी पालन हेतु शहद प्रसंस्करण इकाई लगानी होगी। इसके अलावा प्रोसेसिंग प्लांट की मदद से मधुमक्खी पालन का बिजनेस शुरू करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas Beekeeping Honey Farming Madhumakhi Palan Earn Rs 5 Lakh Monthly
मधुमक्खी पालन का बिजनेस - फोटो : Istock

आप मधुमक्खी के शहद से कई प्रोडक्ट्स को तैयार करके बाजार में बेच सकते हैं। शहद के जरिए आप बीजवैक्स, प्रोपोलिस, रॉयल जेली या मधुमक्खी पराग जैसे प्रोडक्ट्स को बना सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स की बाजार में काफी मांग रहती है। अगर आपका कारोबार अच्छा चलता है, तो इसके जरिए आप लाखों रुपयों की कमाई कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Business Ideas Beekeeping Honey Farming Madhumakhi Palan Earn Rs 5 Lakh Monthly
मधुमक्खी पालन का बिजनेस - फोटो : Istock

अगर आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो सरकार से इसके लिए आपको सब्सिडी भी मिलती है। राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड, नाबार्ड के साथ मिलकर भारत में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed