Bike Tips: दिल्ली समेत उत्तरी भारत के कई इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दियों के सीजन में अक्सर देखने को मिलता है कि हमारी बाइक स्टार्ट नहीं होती है। ठंडियों के समय बाइक स्टार्ट न होने की समस्या काफी आम है। गौरतलब बात है कि सर्दियों के सीजन में बाइक स्टार्ट न होने की सबसे बड़ी समस्या तापमान का गिरना है। बाइक जब 7 घंटे या उससे ज्यादा देर तक बंद रहती है। ऐसे में उसका इंजन ऑयल ठंडा पड़ जाता है। इस कारण बाइक को सुबह के समय स्टार्ट करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं इसके अलावा भी कई दूसरे कारण हैं, जिनकी वजह से ठंड के सीजन में बाइक स्टार्ट नहीं होती है। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
Bike Tips: ठंडियों में सुबह के समय स्टार्ट नहीं हो रही है बाइक, तो इन तरीकों से करें उसको चालू
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 26 Dec 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन