पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को वित्त से जुड़े कई कार्यों को करने के लिए होती है। आज के समय स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश करने से लेकर कई दूसरी जगहों पर पैन कार्ड की जरूरत हम लोगों को होती है। इन दिनों कई दस्तावेजों को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। ऐसे में पैन कार्ड को भी आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी कर दिया गया है। अगर आपने अब तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है। ऐसे में आपको इस काम को जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। अगर आप इस काम को 31 मार्च, 2023 से पहले नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपके पैन कार्ड को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। अगर आपका पैन कार्ड डिएक्टिवेट हो जाता है। इस स्थिति में आप आयकर रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे। इसी सिलसिले में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं।
PAN Card: इस आसान तरीके से करें अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक, वरना निष्क्रिय हो जाएगा पैन कार्ड
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 26 Dec 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन