बीते कुछ सालों में खानपान की चीजों में मिलावट को लेकर कई तरह की शिकायतें आ रही हैं। आज के समय सरसों के तेल, आटा, चीनी, चाय की पत्ती आदि विभिन्न खाद्य पदार्थों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। खानपान से जुड़ी इन मिलावटी चीजों का सेवन करने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं घेर सकती हैं। आज के समय हम में कई लोगों के घरों में पनीर की सब्जी बनती है। इसके अलावा भी कई लोग अच्छी सेहत के लिए पनीर का सेवन करते हैं। अगर आप भी नियमित या कुछ समय अंतराल पर पनीर का सेवन करते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। इन दिनों बाजारों में नकली पनीर धड़ल्ले से बिक रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली पनीर में पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -
Paneer Identification: बाजारों में तेजी से बिक रहे हैं नकली पनीर, ऐसे करें असली नकली में पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप पनीर की वास्तविकता की पहचान उसको मैश करके पता कर सकते हैं। नकली पनीर को स्किम्ड मिल्क पाउडर से बनाया जाता है। नकली पनीर हाथों के दबाव को सहन नहीं कर पाते हैं।
आप जब हाथों से इसको मैश करते हैं, तो ये टूटने लगते हैं। अगर आप स्किम्ड मिल्क का सेवन करते हैं। ऐसे में आपके पाचन तंत्र के खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा भी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं जन्म ले सकती हैं।
Post Office: 95 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 14 लाख का फंड, जानिए क्या है पोस्ट ऑफिस की स्कीम
आप आयोडीन टिंचर की मदद से भी असली और नकली पनीर में पहचान कर सकते हैं। इसके लिए आपको पनीर को पैन में डालना है। इसके बाद पैन में पानी को डालें। इस प्रक्रिया को करने के बाद करीब पांच मिनट तक पानी को उबालना है। इसके बाद पानी को ठंडा करें।
ठंडा होने के बाद पनीर के ऊपर कुछ बूंदे आयोडिन टिंचर की डालें। आयोडिन टिंचर की बूंदें डालने के बाद अगर आपके पनीर का रंग नीला हो जाता है। इस स्थिति में आपका पनीर नकली है।
Pension Scheme: सरकार इन लोगों को दे रही है एक हजार रुपये की मासिक पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ