Ayushman Bharat Yojana: देश में एक बड़ा वर्ग ऐसा है, जो इलाज पर आने वाले भारी भरकम खर्च को वहन नहीं कर सकता है। ऐसे में कई मर्तबा गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को सही इलाज न मिल पाने की वजह से उनकी मौत हो जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक महत्वाकांक्षी योजना चला रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों का एक कार्ड बनता है। उस कार्ड की मदद से वो 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। देश में बड़ी संख्या में लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना का एक बड़ा फायदा गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिला है। आयुष्मान भारत स्कीम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जानी जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना में करना चाहते हैं आवेदन, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन