Ayushman Bharat Yojana: देश में आज भी कई लोग आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में हर साल ठीक इलाज न मिल पाने के कारण देश में कई लोगों की जान चली जाती है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही खास योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 में की थी। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना का उद्देश्य देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करना और उससे होने वाले मृत्यु के आंकड़ों को कम करना है। इसी वजह से देश भर में बड़े पैमाने पर गरीब लोग आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Ayushman Bharat Yojana: पांच लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है आयुष्मान भारत योजना?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 12 Oct 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन