फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है 5 लाख रुपये का लाभ, जानें क्या आपका बन पाएगा कार्ड या नहीं

Tue, 13 Sep 2022 01:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 13 Sep 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Card Eligibility to Apply Online for 5 Lakh Free Treatment on Health ID Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Yojana: हर कोई चाहता है कि वो स्वस्थ रहे, उसे कोई बीमारी न घेरे। लेकिन ऐसा हो पाना बेहद मुश्किल नजर आता है, क्योंकि इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर कोई कभी न कभी किसी न किसी बीमारी का शिकार जरूर हो ही जाता है। ऐसे में फिर बीमार पड़ने पर अस्पताल में लंबा-चौड़ा बिल भी आता है, जिसे चुका पाना हर किसी के बस की बात नहीं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड की शुरूआत की, जिसमें अब राज्य सरकारें भी अपना सहयोग दे रही हैं। इस कार्ड को बनवाने के बाद कुछ लाभ कार्डधारक को मिलते हैं। तो चलिए इस आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Card Eligibility to Apply Online for 5 Lakh Free Treatment on Health ID Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : Istock

योजना के लिए ये लोग कर सकते हैं आवेदन

  • आयुष्मान कार्ड वो लोग बनवा सकते हैं जो भूमिहीन व्यक्ति हैं, जिनके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है, अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं, अगर आपका मकान कच्चा है, अगर आप दिहाड़ी मजदूर हैं, अगर आप निराश्रित, आदिवासी आदि हैं।
Ayushman Bharat Card Eligibility to Apply Online for 5 Lakh Free Treatment on Health ID Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : Amar Ujala

बदल गया है योजना का नाम

  • पहले इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना था, लेकिन राज्य सरकारों के साथ जुड़ने की वजह से अब योजना का नाम 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Card Eligibility to Apply Online for 5 Lakh Free Treatment on Health ID Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : istock
इन दो तरीकों से कर सकते हैं आवेदन
  • आप अगर योजना के लिए पात्र हैं, तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। वहीं, आप आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ के जरिए भी कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Card Eligibility to Apply Online for 5 Lakh Free Treatment on Health ID Card
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है - फोटो : Istock

मिलता है ये लाभ

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं, तो आप अस्पताल में मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का अपना इलाज करवा सकते हैं। इसमें सूची में कई अस्पताल दिए होते हैं, जिनमें आयुष्मान कार्डधारक का मुफ्त में इलाज हो जाता है। इस योजना में अब ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed