फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Voter ID: क्या वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराने पर डाल सकते हैं वोट? जानें क्या है नियम

Tue, 13 Sep 2022 01:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 01:23 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card Voter ID Link: Know Election Rules for Voting Without Aadhaar Voter ID Linking
Aadhaar Card Voter ID Link - फोटो : Istock

Aadhaar Card Voter ID Link: इन दिनों आधार कार्ड को कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ लिंक किया जा रहा है। ऐसे में अब वोटर आईडी कार्ड को भी आधार से लिंक करने को लेकर काम काफी तेजी से चल रहा है। सरकार 1 अप्रैल, 2023 तक देश के सभी लोगों का आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड के साथ लिंक करना चाहती है। चुनाव सुधार से जुड़ा कानून आने के बाद सभी राज्यों में वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का प्रोसेस काफी तेज हो चुका है। अब तक कुल 46 करोड़ लोगों का आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड से लिंक किया जा चुका है। इसको लेकर कई जगह पर स्पेशल कैंप भी लगाए जा रहे हैं। चुनाव सुधार को देखते हुए वोटर आईडी-आधार कार्ड लिंकिंग प्रक्रिया को देश में तेजी से अंजाम दिया जा रहा है। वोटर आईडी और आधार कर्ड लिंक होने से चुनाव में धांधली और वोटर डुप्लीकेशी को रोकने में मदद मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में - 

Aadhaar Card Voter ID Link: Know Election Rules for Voting Without Aadhaar Voter ID Linking
Aadhaar Card Voter ID Link - फोटो : iStock

चुनावों के दौरान ऐसे कई मामले सामने निकलकर आते रहते हैं, जिनमें एक ही व्यक्ति वोटर लिस्ट में कई बार अपना नाम दर्ज करवा लेता है। इस कारण चुनावों में काफी धांधली देखने को मिलती है।

Aadhaar Card Voter ID Link: Know Election Rules for Voting Without Aadhaar Voter ID Linking
Aadhaar Card Voter ID Link - फोटो : istock

इसी को देखते हुए वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। वहीं कई लोगों के मन में सवाल है कि अगर वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया जाए। ऐसे में क्या वो वोट डाल पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Voter ID Link: Know Election Rules for Voting Without Aadhaar Voter ID Linking
Aadhaar Card Voter ID Link - फोटो : i stock

वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी है। वहीं अगर आप किसी कारण से अपने आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक नहीं कराते हैं। ऐसे में कोई आपको वोट डालने से रोक नहीं सकता है। 

विज्ञापन
Aadhaar Card Voter ID Link: Know Election Rules for Voting Without Aadhaar Voter ID Linking
Aadhaar Card Voter ID Link - फोटो : i stock

वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना स्वैच्छिक है। अगर आप अपने आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक नहीं कराते हैं। ऐसे में आपको इसके पीछे की ठोस वजह बतानी होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed