फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Tips: स्टीयरिंग के जरिए पता कर सकते हैं कार में आने वाली दिक्कतें, जानिए कैसे?

Thu, 18 Aug 2022 12:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Auto Tips You can find out the disturbances of the car through steering know how
Auto Tips and Tricks - फोटो : Istock

कार को ड्राइव करना हर कोई पसंद करता है। हालांकि, अक्सर देखने में मिलता है कि कार में गड़बड़ी या किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने के कारण हम लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हमें अपनी कार को मैकेनिक के पास ले जाना पड़ता है, जो कार की समस्या की जांच करके उसको ठीक करता है। इस पूरी प्रक्रिया में हमारा काफी ज्यादा खर्चा हो जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप कार की स्टीयरिंग के जरिए उसकी समस्या के बारे में पता कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आप अपनी कार की स्टेयरिंग की मदद से उसमें आने वाली कई तरह की खामियों के बारे में जान सकते हैं। कार की हैंडलिंग में होने वाली गड़बड़ी का सीधा असर कार की स्टीयरिंग पर पड़ता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Auto Tips You can find out the disturbances of the car through steering know how
Auto Tips and Tricks - फोटो : Istock

आपने इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि कई बार कार को ड्राइव करते समय स्टीयरिंग काफी शेक करने लगते हैं। इसकी मुख्य वजह कार के दोनों टायरों का डिस्बलेंस होना हो सकता है। 

Auto Tips You can find out the disturbances of the car through steering know how
Auto Tips and Tricks - फोटो : Istock

ऐसे में आपको इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि कार के दोनों टायरों में हवा ठीक से भरी हो। वहीं अगर आप कार चलाते समय जब ब्रेक लगाते हैं। ऐसे में अगर कार की स्टीयरिंग व्हील शेक कर रहा है, तो आपकी कार के ब्रेक रोटर्स में गड़बड़ी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Tips You can find out the disturbances of the car through steering know how
Auto Tips and Tricks - फोटो : Istock

ऐसे में आपको मैकेनिक के पास जाकर अपनी कार के रोटर्स ठीक कराने चाहिए। कई मर्तबा सस्पेंशन और व्हील एलाइंमेंट में गड़बड़ी के कारण भी कार चलाते वक्त स्टीयरिंग पर झटके महसूस हो सकते हैं।

विज्ञापन
Auto Tips You can find out the disturbances of the car through steering know how
Auto Tips and Tricks - फोटो : Istock

अगर आपकी कार पुरानी हो चुकी है और उसमें शेकी स्टीयरिंग की समस्या आ रही है। ऐसे में इसकी मुख्य वजह घिसे हुए बॉल जॉइंट या ट्राई रॉड हो सकती है। इस स्थिति में आपको तुरंत मैकेनिक के पास जाकर अपनी कार को ठीक कराना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed