PM Kisan Samman Nidhi Yojana e-KYC: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। इसमें से कुछ राज्य सरकारों द्वारा तो कुछ केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं को चलाने के पीछे का उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक आर्थिक मदद व अन्य लाभ पहुंचाना होता है। जहां हर वर्ग के लिए योजनाएं चल रही हैं, तो वहीं किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चल रही है। इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 11 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं, और अब सभी लाभार्थियों को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि योजना से जुड़े किसान ई-केवाईसी जरूर करवा लें, क्योंकि अगर आपने ये नहीं करवाई है तो आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे ई-केवाईसी करवा सकते है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62fddd5f50b20802316c4910","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-e-kyc-must-complete-to-get-12-installment-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana e-KYC: अगर 12वीं किस्त का चाहिए लाभ, तो तुरंत करा लें ये काम, अब है आखिरी मौका!","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana e-KYC: अगर 12वीं किस्त का चाहिए लाभ, तो तुरंत करा लें ये काम, अब है आखिरी मौका!
Thu, 18 Aug 2022 12:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं
- फोटो : istock
ये है आखिरी तारीख
- दरअसल, ई-केवाईसी करवाने के लिए आपके पास अभी थोड़ा ही समय है क्योंकि सरकार ने इसकी तारीख को आगे बढ़ाते हुए 31 अगस्त 2022 तक का मौका दिया है। ऐसे में इस तारीख से पहले-पहले आप ई-केवाईसी करवा लें।
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं
- फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी
स्टेप 1
- आप अगर पीएम किसान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब वेबसाइट पर जाने के बाद आपको दाईं तरफ 'ई-केवाईसी' का विकल्प दिखेगा, इस पर आपको क्लिक करना है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करवाएं
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है। आधार नंबर भरने के बाद कैप्चा कोड भरकर सर्च पर क्लिक कर दें।