फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: पति-पत्नी दोनों मिलकर इस स्कीम में 420 रुपये का करें निवेश, जीवनभर मिलेगी 5-5 हजार रुपये की पेंशन

Sun, 10 Nov 2024 01:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 01:59 PM IST
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: Husband And Wife Both Will Get 5 5 Thousand Rupees Pension After Investing In This Scheme
rupees new - फोटो : Adobe Stock

Atal Pension Yojana: वृद्धावस्था में लोगों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको रिटायरमेंट के बाद के जीवन को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए पहले से ही फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है।



अटल पेंशन योजना की शुरुआत खासतौर पर लोगों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस स्कीम में आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में अपनी पत्नी के साथ मिलकर निवेश करते हैं तो 60 की उम्र के बाद दोनों लोगों को पांच-पांच हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

Atal Pension Yojana: Husband And Wife Both Will Get 5 5 Thousand Rupees Pension After Investing In This Scheme
Invesment - फोटो : AdobeStock

अगर आप अटल पेंशन योजना में निवेश करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। अटल पेंशन योजना में 18 से लेकर 40 साल तक की उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं।  

PM Vishwakarma: 3 लाख रुपये के लोन के अलावा भी पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलते हैं ये शानदार फायदे

Atal Pension Yojana: Husband And Wife Both Will Get 5 5 Thousand Rupees Pension After Investing In This Scheme
Invesment - फोटो : AdobeStock

अटल पेंशन योजना में आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। अगर आप अटल पेंशन योजना में 18 साल की उम्र में आवेदन करते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: Husband And Wife Both Will Get 5 5 Thousand Rupees Pension After Investing In This Scheme
Invesment - फोटो : AdobeStock

वहीं अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में निवेश करते हैं तो दोनों लोगों को हर महीने 210+210 = 420 रुपये का निवेश करना होगा। यह निवेश पति और पत्नी दोनों को 60 की उम्र होने तक करना होगा।

विज्ञापन
Atal Pension Yojana: Husband And Wife Both Will Get 5 5 Thousand Rupees Pension After Investing In This Scheme
rupees new - फोटो : Adobe Stock

60 की उम्र होने के बाद पति और पत्नी दोनों लोगों को पांच-पांच हजार कुल दस हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। देश में अटल पेंशन योजना काफी लोकप्रिय स्कीम है। कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। अटल पेंशन योजना में अगर आप खाता खुलवाने जा रहे हैं तो आपके पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, मोाबइल नंबर, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed