फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma: 3 लाख रुपये के लोन के अलावा भी पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलते हैं ये शानदार फायदे

Fri, 08 Nov 2024 06:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
What Are The Benefits Of PM Vishwakarma Yojana Know Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

PM Vishwakarma Yojana: केंद्र और राज्य सरकारें गरीब लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर भारत सरकार ने देश के गरीब शिल्पकारों और कारीगरों के लिए एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है।



इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर देश के गरीब शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने और उनकी उत्पादकता को बढ़ाने के लिए की गई है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलते हैं। आइए जानते हैं - 

Trending Videos
What Are The Benefits Of PM Vishwakarma Yojana Know Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

अगर कोई शिल्पकार या कारीगर अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहता है और उसे लोन मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में वह इस स्कीम के अंतर्गत लोन लेने के लिए आवेदन कर सकता है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कुल 3 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। 

What Are The Benefits Of PM Vishwakarma Yojana Know Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

इसमें व्यवसाय शुरू करते समय पहले चरण में एक लाख रुपये लाभार्थी को दिए जाते हैं। इसके बाद व्यवसाय के विस्तार के लिए दूसरे चरण में 2 लाख रुपये का लोन प्रदान किया जाता है। इस लोन पर आपको केवल पांच प्रतिशत की ब्याज दर देनी होती है। 

Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर फ्री में मिलती हैं ये सुविधाएं, जानिए इनके बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन
What Are The Benefits Of PM Vishwakarma Yojana Know Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। यही नहीं 500 रुपये प्रतिदिन स्टाइपेंड भी दिया जाता है। इसके अलावा लाभार्थी को विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड भी प्रदान किया जाता है। 

विज्ञापन
What Are The Benefits Of PM Vishwakarma Yojana Know Here
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

योजना के अंतर्गत लाभार्थी को 15,000 रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन और डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए इंसेटिव भी प्रदान किया जाता है। इस स्कीम का लाभ 18 से लेकर 50 साल तक के लोग ले सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: एक परिवार में कितने सदस्य ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? जानिए क्या है नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed