आज यानी 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इस चुनावी मौसम में भी कई युवा वोटर्स हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहली बार 18 से 19 साल की उम्र के 14.66 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं। ऐसे में जो युवा पहली बार वोट देने जा रहे हैं उनके मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे। अगर आप भी उनमें से एक है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। युवा वोटर्स के लिए ये जानकारी बेहद अहम है कि वोट देते समय उन्हें किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, या बूथ पर किन चीजों पर पाबंदी लगाई जाती है। इसके लिए जरूरी है कि आपके पास आपका आईडी कार्ड होना चाहिए और वोटर लिस्ट में आपका नाम शामिल होना चाहिए।
{"_id":"6204deb9d4217637aa13de9d","slug":"assembly-election-2022-keep-these-things-in-mind-if-you-are-going-to-vote-for-the-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Assembly Election 2022: पहली बार वोट देने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Assembly Election 2022: पहली बार वोट देने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं होगी परेशानी
Thu, 10 Feb 2022 03:16 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 10 Feb 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
पहली बार वोट देने जा रहे तो इन बातों का रखें ख्याल
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार वोट देने जा रहे तो इन बातों का रखें ख्याल
- फोटो : i stock
किन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपके पास आपका वोटर आईडी कार्ड है और आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल है तभी आप बूथ पर जाएं। जब आपकी बारी आएगी तो पोलिंग अधिकारी आपकी पहचान की पुष्टि करेगा। इसके लिए आपको आईडी कार्ड के तौर पर मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या बैंक पासबुक में से कोई भी एक दस्तावेज लेकर जाना है।
पहली बार वोट देने जा रहे तो इन बातों का रखें ख्याल
- फोटो : i stock
- आपके पहचान की पुष्टि होने का बाद आपसे वोटर रजिस्टर पर दस्तखत करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद दूसरे पोलिंग ऑफिसर द्वारा आपको एक दस्तख़त की गई वोटर पर्ची दी जाएगी। इसके बाद आपको तीसरा पोलिंग ऑफिसर को ये वोटर पर्ची देनी होगी, जिसके बाद वो बैलेट बटन दबाएगा और आपके हाथ की एक उंगली पर निशान लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार वोट देने जा रहे तो इन बातों का रखें ख्याल
- फोटो : i stock
- इसके बाद जाकर आपको बैलट बटन दबाना है। आपको ईवीएम पर चुनाव में भाग ले रहे उम्मीदवारों के नाम दिखाई देंगे। आप जिस उम्मीदवार को वोट देना चाहते हैं, उसके सामने का नीला बटन दबाकर वोट दे सकते हैं। बटन दबाने के बाद ईवीएम से बीप की आवाज से सुनिश्चित हो जाएगा कि आपका वोट डल चुका है।
विज्ञापन
पहली बार वोट देने जा रहे तो इन बातों का रखें ख्याल
- फोटो : i stock
- इसके अलावा आपको ध्यान रखना है कि वोट डालते समय अगर आप फोटो, सेल्फी या वीडियो बनाते हैं, तो चुनाव नियमों के तहत आप पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।
- बूथ में आप ऐसी कोई भी चीज लेकर नहीं जाए, जो किसी भी पार्टी के चुनाव चिन्ह को दर्शाता हो। मान लीजिए कि किसी पार्टी का चुनाव चिन्ह गुलाब का फूल है। ऐसे में आप हाथ में गुलाब का फूल लेकर नहीं जा सकते हैं। साथ ही आपके कपड़ों पर भी गुलाब का फूल नहीं छपा होना चाहिए।