अगर आप लोगों से पूछेंगे कि आप नौकरी करना पसंद करते हैं या फिर बिजनेस करना, तो आपको ज्यादातर लोगों का जवाब बिजनेस ही मिलेगा। दरअसल, लोग नौकरी से परेशान रहते हैं और यहां से उनका ठीक तरह से गुजारा भी नहीं चल पाता है। ऐसे में वो चाहते हैं कि उनका छोटा सा ही सही, लेकिन खुद का बिजनेस हो। हालांकि, बिजनेस करना इतना आसान नहीं है, क्योंकि इसके लिए एक साथ काफी पैसों की जरूरत होती है। वहीं, जो लोग हिम्मत करके बिजनेस करने की सोचते हैं, उनके सामने ये दिक्कत आती है। लेकिन अगर आप सच में उद्यमी हैं, और अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। तो आपको भारत सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये तक की मदद मिल सकती है। बस इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी, और इसके बाद आपको मदद मिल सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में, जिसके तहत सरकार आपकी मदद करती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6204ddb885b6e4189c202a86","slug":"how-to-apply-pradhan-mantri-mudra-yojana-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pradhan Mantri Mudra Yojana: इस योजना के तहत शुरू करें बिजनेस, सरकार देगी 10 लाख रूपये तक की मदद","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pradhan Mantri Mudra Yojana: इस योजना के तहत शुरू करें बिजनेस, सरकार देगी 10 लाख रूपये तक की मदद
Thu, 10 Feb 2022 03:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 10 Feb 2022 03:15 PM IST
विज्ञापन
मुद्रा लोन पाने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुद्रा लोन पाने का तरीका
- फोटो : i stock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
- अगर आप भी बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आप भी मुद्रा लोने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म भरकर, और साथ में आईडी प्रूफ दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, वोटर कार्ड या फिर ड्राइविंग लाइसेंस देना होगा।
मुद्रा लोन पाने का तरीका
- फोटो : istock
- वहीं, आपको एक एड्रेस प्रूफ का भी दस्तावेज देना होगा, जिसमें आप बिजली, पानी, गैस और टेलीफोन का बिल दे सकते हैं। इसके अलावा आपको बिजनेस सर्टिफिकेट भी सबमिट करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुद्रा लोन पाने का तरीका
- फोटो : istock
इस तरह मिलता है लोन
- अगर आप मुद्रा लोन लेना चाहते हैं, तो ये जानना जरूरी हो जाता है कि इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें पहला शिशु, दूसरा किशोर और तीसरा तरुण है। किशोर कैटेगरी के अंदर आपको 50 हजार रुपये से 5 लाख रूपय तक का लोन मिलता है। जबकि तरुण कैटेगरी में आपको 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। वहीं, शिशु कैटेगरी में आपको 50 हजार रुपये तक का लोन मिलता है।
विज्ञापन
मुद्रा लोन पाने का तरीका
- फोटो : istock
किन्हें मिलता है ये लोन
- दरअसल, 8 अप्रैल 2015 को इस प्रधानमंत्री योजना की शुरूआत की गई थी। ये एक नॉन-कॉपोरेट, नॉन-एग्रीकल्चर, लघु/लघु उद्यमों को 10 लाख रुपये तक का लोन देने की योजना है। ये लोन दुकानदारों को, वेंडर्स, ट्रेडर्स को छोटा कारोबार स्थापित करने के लिए दिया जाता है।