फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आपको भी बनवाना है आयुष्मान कार्ड? तो ऐसे करें चेक आप पात्र हैं या नहीं

Wed, 18 Dec 2024 11:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 18 Dec 2024 11:08 AM IST
सार

आयुष्मान कार्ड बनवाकर कार्ड धारक मुफ्त इलाज का लाभ ले सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। आप पंजीकृत अस्पताल में मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
are you eligible for ayushman card or not check here
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बनता है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: आप चाहे ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं या फिर शहरी इलाकों में, लेकिन अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इसी क्रम में कई योजनाएं हैं जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इन योजनाओं में अलग-अलग तरह के लाभ देने का प्रावधान होता है। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो जुड़कर लाभ ले सकते हैं।



इस योजना से जुड़ने वाले लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है जिसके बाद आप इस कार्ड से सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप ये कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और आप कैसे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसकी पूरी प्रक्रिया चेक कर सकते हैं...

are you eligible for ayushman card or not check here
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बनता है? - फोटो : Adobe stock

क्या लाभ मिलता है?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो जान लें कि कार्ड धारक को मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है
  • कार्ड धारक हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। आपको बस अस्पताल में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना होता है।
are you eligible for ayushman card or not check here
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बनता है? - फोटो : Adobe Stock

आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं? ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • फिर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
are you eligible for ayushman card or not check here
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बनता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना है और इस पर आए हुए ओटीपी को यहां भर दें
  • अब आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरना होता है और इसके बाद लॉगिन कर लें
  • अब आप देखेंगे कि आपके सामने दो विकल्प आए हैं
  • पहले में अपना राज्य चुनें और दूसरे में अपना जिला चुन लें
विज्ञापन
are you eligible for ayushman card or not check here
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बनता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको सर्च करने के लिए कोई दस्तावेज चुनना है जैसे, आप आधार कार्ड चुन सकते हैं
  • अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरें और फिर आपको सर्च पर क्लिक करना है
  • सर्च करने के बाद आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं यानी आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed