फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या बच्चों, पति-पत्नी सबको मिलते हैं किस्त के पैसे? किसान यहां जानें नियम

Wed, 18 Dec 2024 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 18 Dec 2024 10:01 AM IST
सार

भारत सरकार की एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Criteria Know Who Is Eligible for PM Kisan Yojana
किन लोगों को मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त? - फोटो : Adobe stock

PM Kisan Yojana Eligibility Criteria For Husband Children And Wife: अगर आप भी एक किसान हैं तो आपके लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं में अलग-अलग तरह के कई लाभ दिए जाते हैं। इनमें से ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इसका लाभ किसानों को दिया जाता है।

इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को हर साल कुल 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं, लेकिन क्या इस योजना का लाभ पति-पत्नी और बच्चों को भी मिलता है? आखिर इसको लेकर योजना का नियम क्या कहता है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Criteria Know Who Is Eligible for PM Kisan Yojana
किन लोगों को मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त? - फोटो : Adobe Stock

19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?

  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपको अब तक कुल 18 किस्त का लाभ मिल चुका होगा। बात अगर किस्त जारी होने के नियम की करें तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में 19वीं किस्त भी चार महीने का समय पूरे होने पर आएगी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Criteria Know Who Is Eligible for PM Kisan Yojana
किन लोगों को मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हुई थी और इस हिसाब से 19वीं किस्त आने का समय जनवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Criteria Know Who Is Eligible for PM Kisan Yojana
किन लोगों को मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त? - फोटो : Adobe Stock

किसे मिलता है लाभ?

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिन किसानों को लाभ दिया जाता है उनका पात्र होना जरूरी है। वहीं, अगर बात उनकी करें कि एक परिवार में किसान पति, पत्नी और बच्चों को लाभ मिल सकता है? तो इसका जवाब ये है कि एक परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ लाभ नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Criteria Know Who Is Eligible for PM Kisan Yojana
किन लोगों को मिलती है पीएम किसान योजना की किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • एक परिवार के केवल एक ही सदस्य को किस्त का लाभ देने का नियम है और पीएम किसान योजना का लाभ उस व्यक्ति को मिलता है जिसके नाम पर कृषि योग्य भूमि पंजीकृत है। अगर परिवार के मुखिया के नाम पर जमीन है तो लाभ उसे मिलेगा और अगर जमीन महिला के नाम पर है तो किस्त का लाभ उन्हें मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed