Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Android Hidden Advance Protection Feature To Secure Your Device From Hacking And Data Theft
{"_id":"68eb614f50040c5c8a03d736","slug":"android-hidden-advance-protection-feature-to-secure-your-device-from-hacking-and-data-theft-2025-10-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smartphone Tips: गूगल के इस सीक्रेट फीचर को आज ही करें स्मार्टफोन मे ऑन, हैक नहीं होगा मोबाइल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Smartphone Tips: गूगल के इस सीक्रेट फीचर को आज ही करें स्मार्टफोन मे ऑन, हैक नहीं होगा मोबाइल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:49 PM IST
सार
Advance protection feature android 16: इसके अलावा यह अनधिकृत एक्सेस से भी बचाने का काम करता है। अगर आप अपने स्मार्टफोन को साइबर खतरों से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इसके बारे में पता होना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
Cyber Fraud
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Android Advance Protection: आज के डिजिटल युग में हम में से अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन है। हम अपने कई जरूरी काम स्मार्टफोन की मदद से कर पा रहे हैं। हमारे मोबाइल फोन में निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स, और कई जरूरी डाटा सुरक्षित रहता है। हालांकि, बीते वर्षों में जिस तेजी से साइबर अपराध के मामलों में वृद्धि हुई है, ऐसे में इनके चोरी या हैक होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है।
आज हम आपको गूगल के एक सीक्रेट फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं। यह फीचर आपके स्मार्टफोन की साइबर सुरक्षा के लिए काफी जरूरी है। गूगल का यह फीचर आपके स्मार्टफोन में डाटा की सुरक्षा करता है। इसके अलावा यह अनधिकृत एक्सेस से भी बचाने का काम करता है। अगर आप अपने स्मार्टफोन को साइबर खतरों से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इसके बारे में पता होना जरूरी है।
2 of 5
Smartphone
- फोटो : FREEPIK
गूगल के इस फीचर का नाम एडवांस प्रोटेक्शन मोड है। यह फीचर आपके स्मार्टफोन में उन सभी फंक्शनों को ऑन करके रखता है, जो यूजर को मैनुअली सेट करना पड़ता है। गूगल ने एंड्रॉयड 16 में इस फीचर को पेश किया है।
एडवांस प्रोटेक्शन मोड में गूगल प्ले प्रोटेक्ट हमेशा ऑन रहता है। यह आपके स्मार्टफोन में मौजूद एप्स को लगातार स्कैन करता रहता है ताकि कोई खतरनाक वायरस फोन में न आ सके। अगर कोई ऐसा संदिग्ध एप मिलता है तो यह फीचर उसे तुरंत ब्लॉक कर देता है।
वहीं अगर आप इंटरनेट की मदद से APK फाइल डाउनलोड करते हैं तो यह फीचर आपके स्मार्टफोन को एडिशनल सिक्योरिटी भी प्रदान करता है। इसके अलावा यह फीचर उन एप्स से भी बचाता है तो जो कि चोरी छिपे डाटा को चुरा सकते हैं।
इस फीचर का इस्तेमाल आप एंड्रॉयड 16 में ही कर सकते हैं। इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको सेटिंग में जाकर सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद एडवांस प्रोटेक्शन ऑप्शन को सर्च करें। नेक्स्ट स्टेप पर डिवाइस प्रोटेक्शन को ऑन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।