Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

म्यूचुअल फंड: हर महीने 1000 रुपये से इकट्ठा कर सकते हैं लाखों का फंड? जानें 5 लाख बनने में कितना समय लगेगा

Sun, 29 Nov 2026 08:51 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 29 Nov 2026 08:51 PM IST
सार

  • How Long to Make 5 Lakh in Mutual Fund?: सिर्फ 1 हजार रुपये हर महीने जमा करके आप भविष्य में अपने लिए लगभग 5 लाख से अधिक का फंड इकठ्ठा कर सकते हैं।
  • आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आपके कितना निवेश करने पर कितने समय में 5 लाख का फंड इकठ्ठा हो सकता है।

विज्ञापन
Mutual Fund SIP: How Long Does Rs 1000 Monthly Investment Take to Reach Rs 5 Lakh
म्यूचुअल फंड एसआईपी 1000 रुपये - फोटो : AI

SIP Return Calculator 1000 Per Month: निवेश की दुनिया में अक्सर लोगों को लगता है कि बड़ा फंड बनाने के लिए मोटी रकम से शुरुआत करनी पड़ती है, लेकिन म्यूचुअल फंड एसआईपी इस धारणा को बदल देती है। अगर आप हर महीने सिर्फ 1000 रुपये की नियमित बचत करते हैं, तो भी समय के साथ अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं। सही अनुशासन, धैर्य और कंपाउंडिंग की ताकत से छोटी-छोटी मासिक किस्तें धीरे-धीरे बड़ी पूंजी में बदलती हैं।



आम नौकरीपेशा लोगों, छात्रों या सीमित बजट वालों के लिए यह बेहद आसान और व्यावहारिक रास्ता है। इसके लिए किसी बड़े वित्तीय ज्ञान की जरूरत नहीं होती, बस नियमितता बनाए रखना अहम है। जब आप हर महीने तय तारीख पर निवेश करते हैं, तो बाजार के उतार-चढ़ाव का असर भी संतुलित होता रहता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि पांच लाख रुपये का लक्ष्य पाने में कितना समय और कितनी कुल रकम लगानी पड़ती है।

Trending Videos
Mutual Fund SIP: How Long Does Rs 1000 Monthly Investment Take to Reach Rs 5 Lakh
Investment - फोटो : AdobeStock

पांच लाख बनने में कितना समय?

  • जब आप हर महीने 1000 रुपये की एसआईपी करते हैं और अगर सालाना औसतन 12% रिटर्न मिलता (जो आमतौर पर मिल जाता है) है, तो करीब सोलह साल में आपका फंड पांच लेख रुपये से ऊपर पहुंच सकता है।
  • इस अवधि के बाद आपकी कुल जमा रकम लगभग  5,45,810 रुपये तक बन सकती है।
Mutual Fund SIP: How Long Does Rs 1000 Monthly Investment Take to Reach Rs 5 Lakh
Investment - फोटो : AdobeStock

कुल कितना पैसा निवेश करना होगा?

  • इस पूरे सफर में आपकी जेब से लगने वाली कुल मूल रकम करीब 1,92,000 रुपये ही होगी।
  • बाकी का बड़ा हिस्सा बाजार के रिटर्न और कंपाउंडिंग यानी ब्याज पर ब्याज के असर से जुड़ता है, जिससे आपकी छोटी बचत कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP: How Long Does Rs 1000 Monthly Investment Take to Reach Rs 5 Lakh
Investment - फोटो : AdobeStock

कंपाउंडिंग कैसे बढ़ाती है आपका पैसा?

  • म्यूचुअल फंड एसआईपी में हर महीने जमा होने वाली राशि पर मिलने वाला मुनाफा दोबारा निवेश होता रहता है।
  • शुरुआती साल में बढ़त धीमी दिखती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता है, फंड की रफ्तार तेज हो जाती है। यही वजह है कि लंबा समय देने पर बड़ा लाभ मिलता है।
विज्ञापन
Mutual Fund SIP: How Long Does Rs 1000 Monthly Investment Take to Reach Rs 5 Lakh
Investment - फोटो : AdobeStock

निवेश करते समय क्या ध्यान रखें?

  • म्यूचुअल फंड बाजार जोखिमों के अधीन होते हैं, इसलिए रिटर्न हर साल एक जैसा नहीं रहता।
  • निवेश शुरू करने से पहले अपनी जरूरत, समयसीमा और जोखिम क्षमता को समझें।
  • बीच में एसआईपी बंद करने के बजाय नियमित रूप से निवेश जारी रखना पर ही बेहतर परिणाम मिलता है।


अस्वीकरण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों और जोखिमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसमें निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed