{"_id":"6b0c323ccaa6b297e2030e13","slug":"can-police-deflate-your-vehicle-tire-traffic-rules-and-driver-rights-2026-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या पुलिस आपकी गाड़ी के टायर की हवा निकाल सकती है? जानें इससे जुड़ा ट्रैफिक का नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
क्या पुलिस आपकी गाड़ी के टायर की हवा निकाल सकती है? जानें इससे जुड़ा ट्रैफिक का नियम
Sun, 29 Nov 2026 07:40 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:40 PM IST
सार
- Can Police Deflate Vehicle Tire India: अक्सर जब सड़कों पर पुलिस गाड़ियों की जांच कर रही होती है तो कुछ ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जहां पुलिस वाहन चालक के गाड़ी की हवा निकाल देती है।
- बता दें कि नियमों के अनुसार पुलिस के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है कि वो गाड़ी की हवा निकाल सकती है।
विज्ञापन
क्या पुलिस टायर की हवा निकाल सकती है?
- फोटो : AI
Traffic Police Powers Vehicle Checking: सड़क पर सफर करते समय कई बार वाहन चालकों को परेशान करने वाली स्थितियों का सामना करना पड़ता है। खासकर जब पुलिस की जांच हो रही होती है तो अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जहां पुलिस वाले चालक की गाड़ी की हवा निकाल देते हैं या चाबी अपने पास रख लेते हैं। ऐसी स्थिति में चालक बहुत उलझन में पड़ जाते हैं और उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Trending Videos
ट्रैफिक नियम
- फोटो : Adobe Stock
ऐसा करने के पीछे क्या कारण होते हैं?
- कई बार गलत पार्किंग, नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने या चेकिंग के दौरान कहासुनी होने पर टायर की हवा निकालने की घटनाएं सामने आती हैं।
- कुछ मामलों में वाहन को वहीं रोकने के लिए ऐसा किया जाता है, लेकिन ट्रैफिक नियम ऐसी मनमानी को सही नहीं ठहराते।
ट्रैफिक नियम
- फोटो : Adobe Stock
कानूनन क्या है सही प्रक्रिया?
- यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस चालान काट सकती है या तय नियमों के तहत वाहन को जब्त करने जैसी कानूनी प्रक्रिया अपना सकती है।
- किसी भी वाहन के टायर की हवा निकालना न तो ट्रैफिक नियम का हिस्सा है और न ही इसे कानूनी शक्ति माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे चालक को क्या परेशानी होती है?
- फोटो : Adobe Stock
इससे चालक को क्या परेशानी होती है?
- सड़क के बीच या सुनसान जगह पर टायर की हवा निकल जाने से चालक को भारी दिक्कत होती है।
- इससे समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं, साथ ही सुरक्षा का खतरा भी बढ़ सकता है।
- अगर गाड़ी में परिवार या बुजुर्ग-बच्चे हों तो परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में क्या करें?
- फोटो : अमर उजाला
ऐसी स्थिति में क्या करें?
- अगर कोई पुलिसकर्मी बिना नियम के टायर की हवा निकाले, तो बहस बढ़ाने के बजाय शांत रहें और वीडियो या फोटो जैसे सबूत सुरक्षित रखें।
- जरूरत पड़ने पर वहां खड़े वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी शिकायत दें।
- इसके बाद आप इसकी लिखित शिकायत भी कर सकते हैं, अगर कोर्ट में ये साबित हो जाता है कि पुलिस वाले ने गाड़ी की हवा निकाली थी तो पुलिस वाले की नौकरी भी जा सकती है।
