फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ceiling Fan: तेज चलने के बाद भी सीलिंग फैन से नहीं आती है हवा, 20 रुपये की इस चीज से बन जाएगी बात

Sun, 20 Apr 2025 05:47 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 20 Apr 2025 05:47 PM IST
सार

गर्मियों का मौसम आ चुका है और बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अब सीलिंग फैन का उपयोग करना शुरू कर चुके हैं। कई बार ऐसा होता है कि तेज फैन चलने के बाद भी उससे हवा नहीं आता है, आइए उसे ठीक करने का आसान उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
after running fast ceiling fan is not working properly know reason in hindi
सीलिंग पर लगा पंखा - फोटो : Adobe Stock

Ceiling Fan Tips: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है, और बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इसी कड़ी में लोग गर्मी से बचने के लिए सीलिंग फैन का उपयोग करना शुरू कर चुके हैं। सीलिंग फैन का उपयोग लगभग हर घरों में किया जाता है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि पंखा पूरी स्पीड में चलने के बावजूद पर्याप्त हवा नहीं देता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान की जरूरत नहीं है। कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप अपने पंखे को फिर से प्रभावी बना सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।



पंखे के तेज चलने के बावजूद हवा कम आने का सबसे आम कारण है उसके पत्तियों पर जमी धूल की मोटी परत का होना। समय के साथ पंखे के ब्लेड्स पर धूल और गंदगी की परत जम जाती है, जो हवा के प्रवाह को बाधित करती है। 

after running fast ceiling fan is not working properly know reason in hindi
सीलिंग पर लगा पंखा - फोटो : Adobe Stock

पंखे के ब्लेड्स पर जमी धूल न केवल हवा की गति को कम करती है, बल्कि पंखे की मोटर पर भी अतिरिक्त दबाव डालती है, जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।
 

after running fast ceiling fan is not working properly know reason in hindi
सीलिंग पर लगा पंखा - फोटो : Adobe Stock

इस समस्या का समाधान बेहद आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले बाजार से 20 रुपये का फ्लोर डस्टर खरीदना है। इसके बाद फ्लोर डस्टर को थोड़ा सा भिगो कर अपने पंखे के ब्लेड्स को साफ करें। ध्यान रखें कि फ्लोर डस्टर ज्यादा गीला न हो, ताकि पंखे की मोटर में पानी न जाए।



ये भी पढ़ें- ध्यान दें: LPG गैस का इस्तेमाल करते समय इन चार बातों का रखें ध्यान, वरना सिलेंडर में लग सकती है आग
विज्ञापन
विज्ञापन
after running fast ceiling fan is not working properly know reason in hindi
सीलिंग पर लगा पंखा - फोटो : Adobe Stock

ब्लेड्स को साफ करते समय इस बात का ध्यान रखें की फैन का स्विच ऑफ रहे। साथ ही इस बात की भी ध्यान रखें कि ब्लेड्स टेढ़े-मेढ़े न हों, क्योंकि ब्लेड्स का आकार बिगड़ने से हवा का प्रवाह कम हो सकता है।


ये भी पढ़ें- Aadhaar Update: शादी के बाद आधार में बदलवाना है सरनेम, तो इन दस्तावेजों की होती है जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

विज्ञापन
after running fast ceiling fan is not working properly know reason in hindi
सीलिंग पर लगा पंखा - फोटो : Adobe Stock

इसके अलावा अगर आपका पंखा तेज नहीं चल रहे हैं, तो समस्या इसके कंडेंसर में हो सकती है। कंडेंसर पंखे की मोटर को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। समय के साथ कंडेंसर खराब हो सकता है, जिसके कारण पंखा अपनी पूरी गति से नहीं चल पाता है। इस स्थिति में आपको पंखे का कंडेंसर बदलने की जरूरत हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed