फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: मनाली, शिमला घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानें कितना है किराया

Sun, 20 Apr 2025 05:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 05:23 PM IST
सार

IRCTC Himachal Pradesh Tour package: आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको हिमाचल प्रदेश में मनाली, शिमला और चंडीगढ़ की खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा।

विज्ञापन
IRCTC Himachal Shimla Manali Chandigarh Tour Package 2025 Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Himachal Pradesh Tour Package - फोटो : Instagram

IRCTC Himachal Pradesh Tour package: अगर आप इस गर्मी के सीजन में देश की किसी खूसबूरत जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको हिमाचल प्रदेश में मनाली, शिमला और चंडीगढ़ की खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है। हिमालय की गोद में बसे हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, खूबसूरत नजारे और शांत वातावरण किसी का भी मन मोह लें।

बर्फ से ढके पहाड़, नीला आसमान और देवदार के पेड़ हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐस में आपको आईआरसीटीसी के हिमाचल प्रदेश टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Himachal Shimla Manali Chandigarh Tour Package 2025 Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Himachal Pradesh Tour Package - फोटो : Adobe Stock

इस टूर पैकेज के तहत आपकी यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। वहीं हिमाचल प्रदेश में आपको घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 28 अप्रैल, 2025 को मुंबई से हो रही है। यह टूर पैकेज कुल 6 रातों और 7 दिनों का है। 

IRCTC Himachal Shimla Manali Chandigarh Tour Package 2025 Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Himachal Pradesh Tour Package - फोटो : Instagram

हिमाचल प्रदेश में आपको चंडीगढ़, मनाली, शिमला जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड WMA24 है। इस पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

Lado Laxmi Yojana: इस राज्य की महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये, जानिए क्या है स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Himachal Shimla Manali Chandigarh Tour Package 2025 Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Himachal Pradesh Tour Package - फोटो : Instagram

वहीं यात्रा करते समय आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था करेगा। टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा व्यवस्थित ढंग से कराई जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC Himachal Shimla Manali Chandigarh Tour Package 2025 Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Himachal Pradesh Tour Package - फोटो : Adobe Stock

अगर आप इस टूर पैकेज के अंतर्गत अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 72,700 रुपये किराये के रूप में खर्च करने होंगे। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 54,100 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 51,100 रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed