फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Credit Card Alert: कभी न करें क्रेडिट कार्ड से इन सात चीजों की पेमेंट, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Tue, 17 Jan 2023 02:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 17 Jan 2023 02:29 PM IST
विज्ञापन
According to the Reserve Bank of India what are the things you cannot pay with a credit card
क्रेडिट कार्ड से किन चीजों की पेमेंट नहीं करनी चाहिए - फोटो : Istock

Credit Card Alert: अगर आपको कोई सामान खरीदना है तो इसके लिए आपके पास पैसे होना बेहद जरूरी है। इसलिए लोग कमाई करते हैं। कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है आदि। जहां एक तरफ अपनी कमाई से लोग अपने शौक पूरे करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोग इस पैसे को बचाते भी हैं। पर कई मौकों पर लोगों को ज्यादा पैसों की जरूरत तक पड़ जाती है। इसलिए कई लोग तो क्रेडिट कार्ड तक बनवाकर रखते हैं। इसमें बैंक अपने ग्राहकों को एक लिमिट सेट करके दे देता है और आप जितना खर्च करते हैं आपको वो हर महीने भरना होता है। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी हैं जिनकी पेमेंट आप क्रेडिट कार्ड से नहीं कर सकते हैं? क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी चीजें हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

According to the Reserve Bank of India what are the things you cannot pay with a credit card
क्रेडिट कार्ड से किन चीजों की पेमेंट नहीं करनी चाहिए - फोटो : पीटीआई

किसने लगाई रोक और क्या है नियम?

  • दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कुछ जगहों पर क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर रोक है। नियम के मुताबिक, विदेश मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 फेमा और अन्य लागू नियमों के तहत उल्लिखित सेवाओं के खरीद के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना मना है।
According to the Reserve Bank of India what are the things you cannot pay with a credit card
क्रेडिट कार्ड से किन चीजों की पेमेंट नहीं करनी चाहिए - फोटो : Istock

जान लीजिए आरबीआई के मुताबिक किन चीजों की पेमेंट पर रोक:-

  • फॉरेक्स ट्रेडिंग
  • सट्टेबाजी में पैसा लगाने के लिए
  • कॉल बैक सर्विसेज के लिए
  • जुए से जुड़ी चीजों में पैसा लगाने के लिए
  • घोड़े की रेस यानी घुडदौड़ पर पैसा लगाने के लिए
  • प्रतिबंधित मैगजीन की खरीद के लिए
  • लॉटरी की टिकट को खरीदने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
According to the Reserve Bank of India what are the things you cannot pay with a credit card
क्रेडिट कार्ड से किन चीजों की पेमेंट नहीं करनी चाहिए - फोटो : iStock

पेमेंट करने पर क्या नुकसान हो सकता है?

  • अगर कोई क्रेडिट कार्डधारक अपने क्रेडिट कार्ड से ऐसी पेमेंट करता है जो आरबीआई के मुताबिक मना है। तो नियमों के तहत ऐसे व्यक्ति को उत्तरदायी ठहराते हुए उससे कार्ड वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
According to the Reserve Bank of India what are the things you cannot pay with a credit card
क्रेडिट कार्ड से किन चीजों की पेमेंट नहीं करनी चाहिए - फोटो : iStock
  • इसलिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत कई अन्य बैंक भी अपने ग्राहकों को इस बारे में सूचित करते रहते हैं। ऐसे में आप जब भी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करें, तो इन चीजों का ध्यान रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed