गर्मियों के सीजन में तापमान बढ़ने से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कारण लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं। गर्मियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे कि डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक भी काफी देखने को मिलती हैं। इस दौरान एसी की सेल काफी बढ़ जाती है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए एसी काफी कारगर उपाय है। आज के समय एसी का इस्तेमाल केवल बड़े शहरों या अमीर लोग ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि छोटे कस्बों और मध्यम वर्गीय परिवारों में भी इसकी मांग बढ़ी है।
AC Tips: खरीदने जा रहे हैं नया एसी, तो जान लें 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग वाले एसी में अंतर?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 04 May 2025 03:57 PM IST
सार
बाजार में जब हम एसी खरीदने जाते हैं, उस समय एसी के कई तरह के मॉडल और विकल्प दिखाई देते हैं। बाजार में एसी खरीदते समय अक्सर लोग 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग वाले एसी में कंफ्यूज रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन