फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: सावधान! अगर आपने भी कर दी ये गलतियां, तो रद्द हो सकता है आयुष्मान कार्ड का आवेदन

Mon, 06 Mar 2023 01:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 06 Mar 2023 01:20 PM IST
विज्ञापन
ABY: these 3 things to keep your mind otherwise your ayushman card registration will be cancel see full detail
किन कारणों से आयुष्मान कार्ड के आवेदन में दिक्कतें आ सकती हैं? - फोटो : istock

Ayushman Card: हर साल सरकार करोड़ों रुपये सिर्फ इसलिए योजनाओं पर खर्च कर देती है, ताकि हर किसी तक मदद और आर्थिक लाभ पहुंच सके। इसके लिए शहरी इलाकों से लेकर दूर-दराज में स्थित गांवों तक में योजनाओं को पहुंचाया जाता है। जैसे- आयुष्मान भारत योजना, जिसका नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है और इस कार्ड के जरिए लोग सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर यहां आपको इस योजना में आवेदन के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना है, वरना आपका आवेदन तक रद्द हो सकता है। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

ABY: these 3 things to keep your mind otherwise your ayushman card registration will be cancel see full detail
किन कारणों से आयुष्मान कार्ड के आवेदन में दिक्कतें आ सकती हैं? - फोटो : istock

न हो आवेदन रद्द, इसलिए इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाकर इसका लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे जरूरी और पहला कदम ये है कि आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। आप पहले ही अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं, ताकि बाद में केंद्र पर जाकर आवेदन के दौरान आपको ये न पता चले कि आप अपात्र हैं, तो इसलिए आपका आवेदन रद्द हो गया है। पात्रता चेक करने के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जा सकते हैं।
ABY: these 3 things to keep your mind otherwise your ayushman card registration will be cancel see full detail
किन कारणों से आयुष्मान कार्ड के आवेदन में दिक्कतें आ सकती हैं? - फोटो : istock

इस लिस्ट को भी देख लें, ये लोग उठा सकते हैं लाभ:-

  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • अगर आपका मकान कच्चा है
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • अगर आप निराश्रित, आदिवासी या ट्रांसजेंडर आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: these 3 things to keep your mind otherwise your ayushman card registration will be cancel see full detail
किन कारणों से आयुष्मान कार्ड के आवेदन में दिक्कतें आ सकती हैं? - फोटो : pixabay

नंबर 2

  • आप जब भी आयुष्मान योजना में आवेदन करते हैं, तो आपको एक फॉर्म भरना होता है। इस फॉर्म में आवेदक का नाम, पता जैसी कई तरह की जानकारी आपको देनी पड़ती है। यहां ध्यान रहे कि कोई जानकरी गलत न दें, वरना आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
ABY: these 3 things to keep your mind otherwise your ayushman card registration will be cancel see full detail
किन कारणों से आयुष्मान कार्ड के आवेदन में दिक्कतें आ सकती हैं? - फोटो : istock

नंबर 3

  • आयुष्मान कार्ड योजना में आवेदन के समय इस बात का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है कि आपके दस्तावेज पूरे हों। अपने दस्तावेजों को चेक कर लें, ताकि आवेदन के समय किसी दस्तावेज की कमी के कारण आपका आवेदन रद्द न हो जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed