How To Register Complaint Against Aadhaar Related Problems: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज आधार कार्ड के कारण ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रुकावट लाभार्थी तक पहुंच पा रहा है। आधार कार्ड आने के बाद सरकारी कामकाज में काफी पारदर्शिता आई है। आज के समय विभिन्न कार्यों को करने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके बिना हमारे कई कामों में रुकावटें आ सकती हैं। अक्सर समय-समय पर हमें आधार कार्ड में कई बदलावों को कराने की जरूरत होती है। ऐसे में उसमें बदलाव करने के लिए हमको नामांकन केंद्र पर जाना होता है। कई बार नामांकन केंद्र पर आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए हमसे निश्चित की गई फीस से ज्यादा पैसों की मांग की जाती है। अगर आपसे भी आधार कार्ड में बदलाव करने के लिए ज्यादा पैसों की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
UIDAI: आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो तुरंत करें यह काम, जल्द होगी कार्रवाई
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन