फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 13वीं किस्त पाने के लिए किसान तुरंत करवा लें ये एक काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

Wed, 07 Dec 2022 11:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 07 Dec 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Farmers Should Complete EKYC to Get PM Kisan 13th Installment Money News in Hindi
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana e-KYC: राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक कई महत्वकांक्षी योजनाओं की शुरुआत करती है, ताकि हर गरीब तक इसका लाभ पहुंच पाए। फिर चाहे वो शहर में रहता हो या किसी दूर-दराज गांव में। राशन, आवास, पेंशन, शिक्षा, बेरोजगारी भत्ते जैसी कई योजनाएं देश में चल रही है और इन्हीं में से एक योजना किसानों के लिए भी चल रही है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है, जिसे केंद्र सरकार की तरफ से चलाया जाता है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं, जिन्हें हर चार महीने की तीन किस्तो में 2-2 हजार रुपये के हिसाब से दिया जाता है। 12 किस्त जारी होने के बाद अब सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं, अगर उन्होंने एक काम नहीं करवाया है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Farmers Should Complete EKYC to Get PM Kisan 13th Installment Money News in Hindi
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है - फोटो : istock

ये है वो काम

  • दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया था कि प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आप किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो इसे जरूर करवा लें।
PM Kisan Yojana Farmers Should Complete EKYC to Get PM Kisan 13th Installment Money News in Hindi
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है - फोटो : istock

ये है ई-केवाईसी करवाने का तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको सबसे पहले पोर्टल के आधिकारिक लिंक https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है। फिर यहां पर आपको 'फॉर्मर कॉर्नर' वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Farmers Should Complete EKYC to Get PM Kisan 13th Installment Money News in Hindi
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको यहां पर 'ई-केवाईसी' का विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। फिर आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Farmers Should Complete EKYC to Get PM Kisan 13th Installment Money News in Hindi
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको 'सर्च' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर आपके रजिस्टर्ड नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करना है और फिर 'ओटीपी सबमिट' पर क्लिक कर देना है। ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed