फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Student Credit Card: अब पैसों के अभाव में नहीं रुकेगी आपकी पढ़ाई, सरकार की यह योजना करेगी आपकी मदद

Wed, 07 Dec 2022 10:34 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
Bihar Govt Student Credit Card Loan Interest Rate Benefits know all details here in hindi
Student Credit Card Scheme - फोटो : Istock

Student Credit Card Scheme: शिक्षा ही एक अच्छे समाज की बुनियाद को तय करने का काम करती है। देश में आज भी ऐसे छात्रों की संख्या काफी ज्यादा है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी शिक्षा अच्छे से पूरी नहीं कर पाते हैं। देश की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बिहार सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का लाभ लेने के बाद छात्रों को पढ़ाई के खर्चे को लेकर परेशान होना की जरूरत नहीं होगी। छात्रों को आसानी से 4 लाख रुपये तक की राशि लोन के रूप में मिल जाएगी। लोन में मिली इस राशि के लिए उनको ज्यादा ब्याज का भुगतान नहीं करना होगा। इस लोन पर आपको 4 फीसदी ब्याज का भुगतान करना होगा। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

Bihar Govt Student Credit Card Loan Interest Rate Benefits know all details here in hindi
Student Credit Card Scheme - फोटो : i stock

योजना के अंतर्गत बिहार सरकार 12वीं क्लास को पास करने के बाद टेक्निकल या आगे की पढ़ाई करने वाले छात्रों को क्रेडिट कार्ड के जरिए लोन ऑफर कर रही है। 

Bihar Govt Student Credit Card Loan Interest Rate Benefits know all details here in hindi
Student Credit Card Scheme - फोटो : i stock

लोन पर मिलने वाली इस राशि की सहायता से छात्र अपने पढ़ाई के खर्चे को मैनेज कर सकता है। इस स्कीम के अंतर्गत छात्रों को मात्र 1 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Govt Student Credit Card Loan Interest Rate Benefits know all details here in hindi
Student Credit Card Scheme - फोटो : iStock

अगर आप भी इस स्कीम में आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप इस वेबसाइट https://7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर विजिट करके इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Govt Student Credit Card Loan Interest Rate Benefits know all details here in hindi
Student Credit Card Scheme - फोटो : iStock

इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, हायर एजुकेशन प्रमाण पत्र, छात्र, माता पिता और गारंटर की फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। इसके अलावा योजना का लाभ उठाने के लिए आपका बिहार राज्य का निवासी होना भी जरूरी है। 

Post Office: पोस्ट ऑफिस दे रहा है आपको घर बैठे हर महीने हजारों रुपये कमाने का मौका, ऐसे करें शुरुआत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed