फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fridge Tips: फ्रिज खरीदने से पहले जान लें ये तीन जरूरी बातें, बच सकते हैं आपके पैसे

Sun, 20 Apr 2025 06:41 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 20 Apr 2025 06:41 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ऐसे में बहुत से लोग नया फ्रिज खरीदने की योजना बना रहे हैं। फ्रिज खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
3 important things before buying a refrigerator Know these in hindi
फ्रिज - फोटो : AdobeStock

FridgeTips: गर्मी का मौसम आते ही रेफ्रिजरेटर या फ्रिज की जरूरत और भी बढ़ जाती है। हमारे समाज के एक बड़ा तबका फ्रिज का इस्तेमाल करता है। आज के समय में तो फ्रिज बहुत से लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, जो खाने-पीने की चीजों को ताजा रखने में मदद करता है। फ्रिज खरीदना एक महत्वपूर्ण निवेश होता है, और सही चुनाव न करने पर आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। फ्रिज खरीदते समय खासतौर पर बिजली का बिल और फ्रिज की परफॉर्मेंस को ध्यान में रखना चाहिए। देखा जाए तो बाजार में अनगिनत मॉडल और फीचर्स वाले फ्रिज उपलब्ध हैं, जिसके बीच से आपके जरूरत के मुताबिक फ्रिज चुनना एक बड़ा काम है। लेकिन, अगर आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें तो आप एक ऐसा फ्रिज खरीद सकते हैं जो आपकी जरूरतें पूरी करे और आपके पैसे भी बचाए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

3 important things before buying a refrigerator Know these in hindi
फ्रिज - फोटो : AdobeStock

1. जरूरत के हिसाब से चुनें सही साइज और टाइप
फ्रिज खरीदते समय सबसे पहले अपनी फैमिली साइज और खाने की आदतों ऑब्जर्व करें। एक बड़े परिवार के लिए छोटा फ्रिज खरीदना मतलब उसे हमेशा ओवरलोड रखना होगा, जिससे उसकी कूलिंग एफिशिएंसी कम हो जाएगी और बिजली की खपत बढ़ेगी। वहीं, छोटे परिवार के लिए बहुत बड़ा फ्रिज खरीदना भी अनावश्यक खर्च और ज्यादा बिजली बिल का कारण बनेगा।


ये भी पढ़ें- आपके आधार पर कितने सिम कार्ड का हो रहा उपयोग? ऐसे करें पता
 
3 important things before buying a refrigerator Know these in hindi
फ्रिज - फोटो : AdobeStock

ऐसे में अपनी जरूरत के हिसाब से सही क्षमता वाले फ्रिज का चुनाव करें, जैसे-

  • सिंगल डोर फ्रिज छोटे परिवारों (1-2 लोग) और कम बजट के लिए उपयुक्त होते हैं।
  • डबल डोर फ्रिज मध्यम परिवारों (3-4 लोग) के लिए बेहतर होते हैं।
  • बड़े परिवारों या ज्यादा स्टोरेज की जरूरत वाले लोगों के लिए साइड-बाय-साइड या मल्टी-डोर फ्रिज उपयुक्त होते हैं।
  • सही साइज चुनकर आप शुरुआत में अनावश्यक बड़ा फ्रिज खरीदने से बचते हैं और लंबे समय में बिजली की बचत भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 important things before buying a refrigerator Know these in hindi
फ्रिज - फोटो : AdobeStock

2. एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग (स्टार रेटिंग) का ध्यान रखें
फ्रिज लगातार चलने वाला उपकरण है, इसलिए इसका सीधा असर आपके मासिक बिजली बिल पर पड़ता है। भारत में ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा फ्रिज को स्टार रेटिंग दी जाती है, जो 1 से 5 स्टार तक होती है। ज्यादा स्टार का मतलब है अधिक एनर्जी एफिशिएंट और कम बिजली की खपत। फ्रिज खरीदते समय हमेशा उसकी स्टार रेटिंग जरूर देखें। 4 या 5 स्टार रेटिंग वाले फ्रिज शुरुआती खरीद में थोड़े महंगे हो सकते हैं, लेकिन वे लंबे समय में बिजली के बिल में भारी बचत करवाते हैं।


ये भी पढ़ें-  Aadhaar Update: शादी के बाद आधार में बदलवाना है सरनेम, तो इन दस्तावेजों की होती है जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया
 
विज्ञापन
3 important things before buying a refrigerator Know these in hindi
फ्रिज - फोटो : AdobeStock

3. इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और फीचर्स का चयन
आधुनिक फ्रिज में कई तरह की टेक्नोलॉजी और फीचर्स आते हैं। इनमें से इन्वर्टर टेक्नोलॉजी एक महत्वपूर्ण फीचर है जो बिजली बचाने में काफी मददगार होता है। सामान्य फ्रिज का कंप्रेसर एक ही स्पीड पर चलता है और तापमान बनाए रखने के लिए बार-बार ऑन-ऑफ होता है। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से अपनी स्पीड एडजस्ट करता है, जिससे लगातार तापमान बना रहता है और बिजली की खपत कम होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed