असली आधार नंबर नहीं करना चाहते हैं शेयर, तो इस तरह बनाएं वर्चुअल आईडी

अगर आपको लगता है कि 12 अंकों का आधार नंबर देने से आपकी निजी जानकारी लीक हो सकती है, तो इसके बदले वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप चंद मिनटों में घर बैठे वर्चुअल आईडी बना सकेंगे। आइए जानते हैं पूरा तरीका...

वर्चुअल आईडी क्या होगा फायदा
इस वर्चुअल नंबर को जेनरेट करने के बाद आपको अपना ओरिजनल आधार नंबर किसी भी थर्ड पार्टी को नहीं देना होगा। आप इस वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल बैंक अकाउंट खोलने, सरकारी सब्सिडी के लिए, तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए और नई इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक आधार नंबर के लिए केवल एक ही वर्चुअल आईडी बनाई जा सकती है और यह तीन दिन तक वैध रहेगी।

ऐसे करें वर्चुअल आईडी जनरेट
अगर आप अपने आधार कार्ड की वर्चुअल आईडी जनरेट करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.uidai.gov.in/ पर जाना होगा।