अब बिना असली नंबर बताएं किसी को भी कर सकेंगे मैसेज या कॉल, यह है पूरा तरीका

अधिकतर लोग निजता के कारण किसी के साथ अपना मोबाइल नंबर शेयर नहीं करते हैं। इस ही वजह से उन्हें न चाहते हुए भी अन्य नंबर का इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे है, जिसके जरिए आप किसी दूसरे शख्स को अपना नंबर बताए बिना कॉल या मैसेज कर पाएंगे। आइए जानते हैं पूरा तरीका...

यदि आप चाहते हैं कि आपका असली नंबर किसी के पास ना जाए और आप उसे फोन और मैसेज कर सकें तो इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले-स्टोर से अपने एंड्रॉयड फोन में Text Me नाम के एप को डाउनलोड करें। यदि आपके पास एक ही सिम कार्ड है या फिर एक ही सिम वाला फोन है तो आपके लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।

इस एप को डाउनलोड करने के बाद इसमें आपको एक विकल्प मिलेगा जिसमें आप वह नंबर डाल सकते हैं जिसे आपको दूसरे को बताना चाहते है। मतलब यह कि यहां आपको वह नंबर डालना है जिसे आप अपने असली नंबर की जगह दिखाना चाहते है। रजिस्ट्रेशन के बाद आप जिसे फोन करेंगे उसके मोबाइल पर आपका नंबर अलग-अलग देशों के कोड नंबर के साथ दिखेगा।