खो गया Aadhaar Card और साथ में नहीं है रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तो ऐसे पाएं नया कार्ड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 12 Jul 2020 12:04 PM IST
How To Get your Aadhaar Card If Mobile Number Is Not Registered, know Step By Step Proccess    in hindi
How to get new aadhaar card - फोटो : amarujala

    भारत सरकार द्वारा जारी आधार कार्ड देश के नागरिकों के लिए सबसे अहम कागजात है। इसकी अहमियत और जरूरत के बारे में शायद ही किसी को बताने की जरूरत है। कई लोग आधार कार्ड को साथ में रखते हैं और कई लोग घर पर रखते हैं। कई बार आधार कार्ड के खो जाने से हम मुसीबत में पड़ जाते हैं, क्योंकि इसके बिना कई काम रुक जाते हैं। आधार कार्ड खो जाने पर उसके साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है। यदि आपका आधार खो गया है और आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी नहीं है तो नया आधार कार्ड कैसे निकलेगा? आइए हम आपको बताते हैं...

    How to get aadhaar card if mobile number is not registered
    How to get aadhaar card if mobile number is not registered

    सबसे पहला काम यह है कि आप अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर के जरिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की वेबसाइट https://uidai.gov.in/hi/ पर जाएं। इसके बाद आपके सामने आधार की वेबसाइट हिन्दी में खुलेगी। यदि आप अंग्रेजी वाली वेबसाइट पर जाना चाहते हैं तो https://uidai.gov.in पर जाएं।

    Order Aadhaar Reprint 
    Order Aadhaar Reprint  - फोटो : Aadhaar

    इसके बाद आपको बायीं ओर आधार प्राप्त करें वाले सेक्शन मेंOrder Aadhaar Reprintका विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर, सिक्योरिटी कोड डालें और Request OTP पर बॉक्स पर क्लिक कर दें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें