बार-बार UPI पेमेंट फेल होने से हैं परेशान? ये टिप्स आएंगे बहुत काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Jun 2023 02:25 PM IST
विज्ञापन
UPI payment stuck or failed 5 Things you can do to complete your transaction
UPI payment Fail - फोटो : अमर उजाला

    यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) आज देश का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम हो गया है। आप में से अधिकतर लोग आज UPI का इस्तेमाल कर रहे होंगे। कई बार आपको UPI पेमेंट के फेल होने से काफी परेशानी हो जाती होगी। कुछ नहीं तो हफ्ते में एक बार UPI पेमेंट फेल की समस्या से दो-चार होना ही पड़ता है। UPI पेमेंट फेल होने के कारण कई बार हम 2-3 बार पेमेंट कर देते हैं और कई बार UPI ट्रांजेक्शन अटक जाता है जिससे बड़ी परेशानी होती है। यदि आप भी UPI पेमेंट के बार-बार फेल होने से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप UPI पेमेंट फेल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

    Google Pay UPI
    Google Pay UPI - फोटो : सोशल मीडिया

    UPI payment limit

    UPI पेमेंट फेल होने का एक बड़ा कारण UPI पेमेंट लिमिट का पूरा होना है। यह दोनों तरफ से हो सकता है। यदि आप का भी पेमेंट लिमिट पूरा हो गया तो पेमेंट रुक सकता है और यदि पेमेंट लेने वाले का भी लिमिट पूरा हो गया है तो भी पेमेंट अटक सकता है। NPCI के मुताबिक एक दिन में अधिकतम 24 लाख रुपये तक ही यूपीआई पेमेंट किया जा सकता है।

    payment fail
    payment fail - फोटो : अमर उजाला

    बैंक सर्वर

    UPI पेमेंट फेल होने का एक प्रमुख कारण बैंक सर्वर का फेल होना भी है। किसी भी बैंक का सर्वर किसी भी वक्त फेल हो सकता है। इस दिक्कत से बचने के लिए अपनी यूपीआई आईडी से एक से अधिक बैंक अकाउंट को लिंक करके रखें। पेमेंट के दौरान यदि दिक्कत होती है तो बैंक अकाउंट बदलकर आप तुरंत पेमेंट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें