boAt ने लॉन्च किया डॉल्बी ऑडियो वाला दुनिया का पहला नेकबैंड, 30 घंटे तक चलेगी बैटरी
boAt Nirvana 525ANC में 180mAh की बैटरी है जिसे लेकर 30 घंटे तक के बैकअप का दावा है। इसमें फास्ट चार्जिंग (ASAP) भी है जिसे लेकर दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 10 घंटे का बैकअप मिलेगा।

विस्तार
घरेलू कंपनी boAt ने अपने नए वायरलेस नेकबैंड boAt Nirvana 525ANC को भारत में लॉन्च कर दिया है। boAt Nirvana 525ANC को लेकर कंपनी का दावा है कि यह डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आने वाला दुनिया का पहला वायरलेस नेकबैंड है। boAt Nirvana 525ANC के साथ हाईब्रिड ANC और 11mm का ड्राइवर भी दिया गया है।
boAt Nirvana 525ANC की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon इंडिया से हो रही है। boAt Nirvana 525ANC को सेलेस्टियल ब्लू, कॉस्मिक ग्रे और स्पेस ब्लैक कलर में एक साल की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है।
boAt Nirvana 525ANC के फीचर्स की बात करें तो इसकी डिजाइन स्लिक है। इसके अलावा इसमें 42dB+ तक का हाईब्रिड एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) मिलता है। इसमें Enx टेक्नोलॉजी भी है जिसे लेकर क्लियर कॉलिंग का दावा है।