Apple Days sale: Amazon पर चल रही है बड़ी सेल, आईफोन 14 सीरीज पर मिल रही शानदार छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Jun 2023 11:10 AM IST
सार

iPhone 14 Pro Max 128GB मॉडल 1,27,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसे 1,39,900 रुपये की की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फोन का 256 जीबी मॉडल फिलहाल 6,000 रुपये की छूट के साथ 1,43,990 रुपये में लिस्ट है।

विज्ञापन
Amazon Apple Sale Days iPhone 14 and iPhone 14 Plus price drop after massive discount
iPHONE - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Amazon इंडिया पर एपल डेज सेल की शुरुआत हो गई है। अमेजन की इस सेल में आईफोन के कई सारे मॉडल पर शानदार छूट मिल रही है। अमेजन की यह एपल डेज सेल एक सप्ताह यानी 17 जून तक चलने वाली है। अमेजन की इस सेल में आईफोन 14 सीरीज पर अच्छी खासी छूट मिल रही है। आइए जानते हैं...

    Apple ने पिछले साल iPhone 14 सीरीज लॉन्च की थी जिसके तहत iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च किए गए थे। अमेजन की इस सेल में इन सभी फोन को सस्ते में खरीदने का मौका है।

    विज्ञापन

    Apple iPhone 14 के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट तो अमेजन की सेल में 67,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसे 79,999 रुपये की कीमत पर खरीदा गया था। वहीं फोन का 256 जीबी मॉडल 89,900 रुपये की जगह 77,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। इसके 512 जीबी मॉडल को फिलहाल 97,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 1,09,900 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें