AC Tips: रातभर AC चलाने पर भी नहीं बढ़ेगा बिजली बिल! बस सोने से पहले दबा दें ये बटन, ज्यादातर लोग हैं अनजान

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 12 May 2026 07:35 PM IST
सार

Electricity Saving Mode In AC:

गर्मी की रातों में AC बंद करके सोना मुश्किल हो जाता है, लेकिन पूरी रात AC चलाने का डर बिजली बिल देखकर और बढ़ जाता है। दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर लोग अपने AC में मौजूद एक ऐसे फीचर को नजरअंदाज कर देते हैं, जो कूलिंग भी आरामदायक रखता है और बिजली की खपत भी कम कर सकता है।

विज्ञापन
this ac mode for sleep will save electricity and provide cooling
एसी के इस मोड का इस्तेमाल जानें - फोटो : AI Generated

    गर्मी बढ़ते ही ज्यादातर घरों में AC पूरी रात चलने लगता है। लेकिन इसके साथ बिजली बिल की चिंता भी बढ़ जाती है। कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा देर एसी चलाने का मतलब बिजली का खर्च भी ज्यादा आएगा। जबकि सच्चाई यह है कि आपके AC में मौजूद एक छोटा-सा फीचर इस खर्च को काफी हद तक कम कर सकता है।

    यह फीचर है एसी का 'स्लीप मोड'। आजकल लगभग सभी नए स्प्लिट और इनवर्टर एसी में यह सुविधा दी जाती है, लेकिन ज्यादातर लोग इसका सही इस्तेमाल नहीं जानते।

    क्या करता है AC का Sleep Mode?
    क्या करता है AC का Sleep Mode? - फोटो : एआई जनरेटेड

    क्या करता है AC का Sleep Mode?

    स्लीप मोड को खासतौर पर रात के समय के लिए डिजाइन किया गया है। इसका काम सिर्फ कमरे को ठंडा करना नहीं, बल्कि शरीर के हिसाब से तापमान को धीरे-धीरे एडजस्ट करना होता है।

    जब आप रात में सोते हैं, तो शरीर का तापमान खुद कम होने लगता है। ऐसे में अगर AC लगातार एक ही तापमान पर चलता रहे, तो जरूरत से ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है। स्लीप मोड इसी समस्या को बैलेंस करता है।

    उदाहरण के लिए, अगर आपने AC को 24°C पर सेट किया है, तो कुछ घंटों बाद यह अपने आप 25°C या 26°C तक पहुंच सकता है। इससे कूलिंग आरामदायक बनी रहती है और कम्प्रेसर पर भी कम दबाव पड़ता है।

    बिजली बिल कम करने में कैसे मदद करता है?
    बिजली बिल कम करने में कैसे मदद करता है? - फोटो : adobe stock

    बिजली बिल कम करने में कैसे मदद करता है?

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्लीप मोड बिजली बचाने में मदद कर सकता है। क्योंकि इस मोड में AC लगातार फुल कूलिंग पर नहीं चलता, इसलिए बिजली की खपत सामान्य कूल मोड की तुलना में कम हो सकती है।

    साथ ही फैन स्पीड भी धीरे-धीरे कम हो जाती है। इससे AC कम आवाज करता है और कमरे का माहौल ज्यादा शांत और आरामदायक महसूस होता है। हालांकि बिजली में बचत कितनी होगी, यह आपके AC मॉडल, कमरे के तापमान और मौसम पर भी निर्भर करता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें