WFH Gadgets: घर से करना है ऑफिस का काम? इन गैजेट्स के बनाएं 'वर्क फ्रॉम होम' को आसान

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Tue, 12 May 2026 07:06 PM IST
सार

PM Modi WFH Advice:

बढ़ती गर्मी और बिजली खपत को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंपनियों और प्रोफेशनल्स से वर्क-फ्रॉम-होम अपनाने की अपील की है। जिसके बाद अब घर पर आरामदायक और स्मार्ट ऑफिस सेटअप को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अगर आप भी घर से काम करने के लिए बेहतर और आरामदायक गैजेट्स तलाश रहे हैं, तो यहां ऐसे जरूरी डिवाइसेज के बारे में बताया गया है, जो आपकी प्रोडक्टिविटी, कम्फर्ट और वर्क एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन
PM Modi WFH Advice Transform Your Home Office These Top Essential Productivity Gadgets
वर्क होम के लिए जरूरी गैजेट्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    Top 10 WFH Tools:

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्क-फ्रॉम-होम अपील के बाद अब लोग घर पर बेहतर और आरामदायक ऑफिस सेटअप बनाने का सोच रहे हैं। हालांकि बाजार में मौजूद ढेरों गैजेट्स के बीच सही और भरोसेमंद डिवाइस चुनना आसान नहीं होता। इसके अलावा लंबे समय तक घर से काम करने के लिए कम्फर्ट, कनेक्टिविटी और प्रोडक्टिविटी भी मायने रखती है, नहीं तो इसका असर काम पर भी आ सकता है। ऐसे में इस लेख में एयर प्यूरीफायर से लेकर नॉइज-कैंसलिंग हेडफोन्स और स्मार्ट पावर स्ट्रिप जैसे जरूरी गैजेट्स आपके वर्क-फ्रॉम-होम एक्सपीरियंस को ज्यादा आसान, आरामदायक बना सकते हैं।

    एयर प्यूरीफायर के साइड इफेक्ट
    एयर प्यूरीफायर के साइड इफेक्ट - फोटो : Adobe Stock

    Best Remote Work Accessories: एयर प्यूरीफायर

    घर के अंदर लंबे समय तक काम करने पर एयर क्वालिटी काफी मायने रखती है। वहीं, दिल्ली जैसे शहरों में एयर क्वालिटी को लेकर समस्या भी बनी हुई है। ऐसे में एयर क्वालिटी सेंसर वाले आधुनिक एयर प्यूरीफायर धूल, एलर्जेंस और पॉल्यूटेंट्स को कम करने में मदद करते हैं। ये डिवाइस रियल-टाइम में हवा की गुणवत्ता मॉनिटर करते हैं और जरूरत के हिसाब से फैन स्पीड ऑटोमैटिक एडजस्ट कर लेते हैं। खासकर मेट्रो शहरों में यह गैजेट वर्किंग कम्फर्ट बढ़ा सकता है।

    4K वेबकैम
    4K वेबकैम - फोटो : adobe stock

    4K वेबकैम

    ऑनलाइन मीटिंग्स और इंटरव्यू के दौर में बेहतर वेबकैम अब जरूरी एक्सेसरी बन चुका है। इसके बिना ऑनलाइन बातचीत करने में समस्या आ सकती है। ऐसे में 4K वेबकैम स्टैंडर्ड लैपटॉप कैमरों की तुलना में ज्यादा शार्प वीडियो, बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस और प्रोफेशनल फ्रेमिंग देते हैं। इससे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का अनुभव काफी बेहतर हो सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें