Samsung: सैमसंग ने भारत में शुरू की रिफर्बिश्ड फोन्स की बिक्री, सेकेंड हैंड फोन पर मिलेगी नई जैसी वारंटी

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Tue, 12 May 2026 04:15 PM IST
सार

Samsung Refurbished Phones:

अगर आप प्रीमियम सैमसंग फोन खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट आड़े आ रहा है, तो कंपनी की नई पहल आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है। सैमसंग अब भारत में आधिकारिक तौर पर रिफर्बिश्ड गैलेक्सी स्मार्टफोन बेच रही है। खास बात यह है कि इन डिवाइसेज के साथ कंपनी नई यूनिट जैसी वारंटी भी दे रही है।

samsung certified renewed refurbished phones warranty india price
सैमसंग रिफर्बिश्ड फोन - फोटो : Samsung

    सैमसंग इंडिया ने प्रीमियम स्मार्टफोन्स के शौकीनों के लिए एक शानदार पहल की है। कंपनी भारत में अपना सर्टिफाइड री-न्यूड (Certified Re-Newed) प्रोग्राम लेकर आई है। इसके तहत यूजर्स सैमसंग के सेकंड-हैंड या रिफर्बिश्ड फोन्स आधिकारिक तौर पर खरीद सकते हैं।

    अक्सर सेकंड-हैंड फोन खरीदने पर सबसे बड़ा डर वारंटी का होता है, लेकिन सैमसंग इन रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन्स पर 1 साल की ऑफिशियल मैन्युफैक्चरर वारंटी दे रहा है। आज के समय में सैमसंग अपने प्रीमियम फोन्स पर 7 साल तक का सॉफ्टवेयर अपडेट दे रहा है, इसलिए 1-2 साल पुराना मॉडल खरीदना भी एक फायदे का सौदा हो सकता है।

    कई मॉडल्स हैं शामिल
    कई मॉडल्स हैं शामिल - फोटो : Samsung

    कौन-से स्मार्टफोन्स हैं लिस्ट में शामिल?

    कंपनी इस प्रोग्राम के तहत अपनी मशहूर Galaxy A सीरीज और प्रीमियम Galaxy S सीरीज के मॉडल्स बेच रही है। इनमें पिछले साल का फ्लैगशिप मॉडल भी शामिल है:Samsung Galaxy A36 5GSamsung Galaxy A56 5GSamsung Galaxy S25 5GSamsung Galaxy S25 Ultra 5G

    कंपनी कैसे तैयार करती है ये फोन?
    कंपनी कैसे तैयार करती है ये फोन? - फोटो : Samsung

    कंपनी कैसे तैयार करती है ये फोन?

    सैमसंग के मुताबिक सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम के तहत आने वाले स्मार्टफोन्स को ऑथराइज्ड फैसिलिटीज में पूरी तरह जांचा जाता है। इनमें हार्डवेयर टेस्टिंग, क्लीनिंग, सॉफ्टवेयर वैलिडेशन और जरूरत पड़ने पर पार्ट्स रिप्लेसमेंट भी किया जाता है।

    कंपनी केवल जेन्युइन सैमसंग पार्ट्स का इस्तेमाल करती है। साथ ही पुराने यूजर का पूरा डेटा हटाकर फोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया जाता है। डिवाइस बॉक्स पैकेजिंग और एक्सेसरीज के साथ ही दिए जाते हैं, ताकि यूजर को नया फोन जैसा अनुभव मिल सके।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें