Tech Tips: आंख बंद करके ना खरीदें स्मार्ट टीवी, HDR से लेकर रिफ्रेश रेट के गणित को पहले समझें

नए जमाने में टीवी खरीदते वक्त कलर वॉल्यूम, एचडीआर, रिफ्रेश रेट, एचडीएमआई कनेक्शन्स और एचडीआर को समझ लें, नहीं तो आपको पछतावा होगा। आप में से कई लोगों की विशलिस्ट में एक प्रीमियम टीवी खरीदना अवश्य शामिल होगा। जब नया टीवी खरीदने की बात आती है, तो अधिकतर उपभोक्ता दो चीजों पर जरूर ध्यान देते हैं कि टीवी का आकार कितना है और उसकी कीमत क्या है। आजकल यूएचडी-क्वॉलिटी टीवी की अधिक मांग है, क्योंकि उपभोक्ता उन फीचर्स पर अधिक ध्यान देते हैं, जो उनके लिए आवश्यक होते हैं। कुछ फीचर्स हैं, जो आपको टीवी खरीदने में मदद कर सकते हैं।

स्क्रीन साइज
टीवी खरीदते वक्त उसकी स्क्रीन साइज, टीवी का साइज काफी मायने रखता है, लेकिन हो सकता है कि आपकी पसंद और आपके घर का साइज एक दूसरे के विपरीत हो। यानी टीवी उसी साइज का लेना चाहिए जो आपके ड्राइंगरूम या फिर बेड रूम में फिट बैठ सके। इसके अलावा, आपके घर में कितने लोग हैं, इस बात पर भी टीवी का साइज निर्भर करता है। अगर आपके घर में ज्यादा लोग हैं तो बड़ी साइज का टीवी लेना चाहिए जो आपके सीटिंग एरिया में फिट बैठ सके।

कलर वॉल्यूम
यह एक ऐसा मानक है, जो सभी ल्यूमिनेंस लेवल्स पर सटीक रंग बनाने की टीवी की क्षमता को आंकता है। जितनी ज्यादा कलर वॉल्यूम होगी, टीवी उतने ही अच्छे तरीके से रंगों को प्रस्तुत करेगा। टीवी इंडस्ट्री में निर्माता लगातार ऐसे तरीके तलाशने में जुटे हैं, जिनसे वो उद्योग की सबसे बेहतरन पिक्चर क्वॉलिटी पेश कर सकें। कलर वॉल्यूम का माप यूएचडी टीवी के व्यूइंग एक्सपीरियंस देने की क्षमता को आंकने का एक तरीका है, इस बात पर ध्यान करते हुए कि टीवी अलग-अलग लाइट की स्थिति में कैसे काम करता है। कलर वॉल्यूम इसलिए मायने रखती है, क्योंकि यदि एक तस्वीर टीवी के पीक ल्यूमिनेंस को पार कर जाती है, तो वह फेडेड या धुंधली नजर आएगी, जिसके कारण व्यूइंड एक्सपीरियंस की क्वॉलिटी को नुकसान पहुंचेगा।
- WhatsApp अकाउंट पर ऐसे एक्टिवेट करें टू-स्टेप वेरिफिकेशन
- Twitter Update: मोनेटाइजेशन फीचर हुआ लॉन्च, क्रिएटर्स की होगी कमाई, 10,000 कैरेक्टर में कर सकेंगे ट्वीट
- Samsung Galaxy F54 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन आए सामने
- OnePlus TV 40 Y1S स्मार्टटीवी की पहली सेल आज, मिल रहा कम कीमत में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स