OnePlus TV 40 Y1S स्मार्टटीवी की पहली सेल आज, मिल रहा कम कीमत में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 14 Apr 2023 03:34 PM IST
सार

OnePlus TV 40 Y1S के साथ 40 इंच का फुल एचडी स्क्रीन पैनल मिलता है। डिस्प्ले के साथ HDR10+, HDR10 और HLG फॉर्मेट का सपोर्ट है।

विज्ञापन
OnePlus TV 40 Y1S Sale start In India know offers price and features
OnePlus TV 40 Y1S - फोटो : OnePlus

    विस्तार

    OnePlus ने अपने स्मार्ट टीवी OnePlus TV 40 Y1S को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। आज पहली बार इस टीवी को ओपन सेल के तहत बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया है। वनप्लस टीवी 40 वाई1एस की पहली सेल में कंपनी कई ऑफर्स और डिस्काउंट दे रही है। इस टीवी को वनप्लस की ऑफिशियल साइट, अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट के साथ अन्य ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

    OnePlus TV 40 Y1S की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है। इसके साथ आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक डेबिट कार्ड, ईएमआई और नए वनप्लस टीवी की नेट बैंकिंग खरीदारी पर 1500 रुपये तक की तत्काल बैंक छूट का आनंद ले सकते हैं।

    विज्ञापन

    वनप्लस टीवी 40 वाई1एस के साथ 40 इंच का फुल एचडी स्क्रीन पैनल मिलता है। डिस्प्ले के साथ HDR10+, HDR10 और HLG फॉर्मेट का सपोर्ट है। टीवी स्क्रीन वनप्लस गामा इंजन को भी सपोर्ट करती है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह, कलर्स, डायनामिक रेंज और क्लेयरिटी के लिए बेहतर है। टीवी डॉल्बी ऑडियो के साथ 20W स्पीकर से भी लैस है। वनप्लस टीवी 40 वाई1एस में सिग्नेचर बेजेल-लेस डिजाइन के साथ एक प्रीमियम लुक देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वनप्लस टीवी वाई सीरीज 40 वाई1एस ऑक्सीजन प्ले 2.0 के साथ कई कंटेंट स्ट्रीमिंग ऑप्शन के साथ आता है। OnePlus TV 40 Y1S में 20W के कुल आउटपुट के साथ दो फुल-रेंज स्पीकर शामिल हैं। इसमें 64 बिट मीडियाटेक MT9216 प्रोसेसर है, जो 1GB रैम और 8GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। टीवी एंड्रॉयड TV 11 OS आधारित OxygenPlay 2.0 पर चलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें