Samsung Galaxy F54 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन आए सामने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Apr 2023 03:37 PM IST
सार

Samsung अपने इस फोन को Exynos 1380 चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकता है। इसमें LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी। फोन को 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy F54 5G To launch in India soon specifications tipped
Samsung Galaxy M54 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग का एक और नया 5जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार है। Samsung Galaxy F54 5G की लॉन्चिंग इस महीने के अंत तक हो सकती है, हालांकि सैमसंग ने इस फोन की लॉन्चिंग की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि Samsung Galaxy F54 5G को इस महीने के आखिरी सप्ताह में पेश किया जाएगा। Samsung Galaxy F54 5G की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    Samsung Galaxy F54 5G को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि Samsung Galaxy F54 5G मे 6.7 ंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन फुल एचडी प्लस होगी। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलेगी।

    विज्ञापन

    Samsung अपने इस फोन को Exynos 1380 चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकता है। इसमें LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी। फोन को 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy F54 5G में तीन रियर कैमरे मिल सकते हैं जिनमे प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का होगा और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

    कहा जा रहा है कि नया फोन Samsung Galaxy M54 5G का री-ब्रांडेड वर्जन होगा। फोन के साथ पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी। इसमें 6000mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें