इंस्टाग्राम पर फ्री में 1,000 फॉलोअर्स कैसे पाएं, ये हैं 5 ट्रिक

इंस्टाग्राम पर जब भी कोई फोटो/वीडियो शेयर करें तो उसके मुताबिक हैशटैक का यूज जरूर करें। खुद के हैशटैग के अलावा ट्रेंडिंग हैशटैग का भी यूज करें। जैसे- अगर आप सलमान खान की कोई फोटो शेयर कर रहे हैं तो उसमें#Salman #SalmanKhanजरूर यूज करें। आप चाहें तो सलमान को टैग भी कर सकते हैं। इसी प्रकार फनी जोक शेयर करते समय#FunnyJokes जरूर यूज करें।

दूसरे लोगों के पोस्ट पर कमेंट करना शुरू करें और लोगों को टैग भी करें। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर मशहूर लोगों को फॉलो करें। इससे आपकी और आपके ब्रांड का नाम लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंचेगा और आपके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ेगी।

अगर आप इंस्ट्ग्राम पर लोगों की तस्वीरों को लाइक नहीं करते हैं तो आज से ही लाइक करना शुरू कर दें। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने का यह सबसे शानदार फ्री तरीका है। ऐसे में जो यूजर्स आपको फॉलो नहीं कर रहे हैं वे लाइक के नोटिफिकेशन जाने पर आपको फॉलो कर सकते हैं।